स्मैक और अवैध षराब बरामद, तीन गिरफतार

बाराबंकी । कोतवाली हैदरगढ पुलिस ने बीती रात एक तस्कर को 100 ग्राम स्मैक के साथ गिरतार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक आकाष तोमर ने तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही के आदेष दिये थे। इसी आदेष के तहत रविवार की रात करीब 8:30 बजे मुखबिर ने प्रभारी निरीक्षक अवनीष कुमार सिंह को सूचना दी कि ग्राम्यांचल डिग्री कालेज के पास यात्री प्लाजा के निकट एक तस्कर स्मैक लेकर उसको बेचने जा रहा है इसी सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर निवासी मोहित सिंह पुत्र नरविजय सिंह को गिरतार कर लिया और उसके पास से 100 ग्राम स्मैक बरामद किये। प्रभारी निरीक्षक ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपी को जेल भेज दिया। वहीं दूसरी तरफ कोठी पुलिस ने रविवार की रात 7 बजे थाना प्रभारी ने मिल चौराहे पर जनपद अमेठी के थाना कमरौली के ग्राम उतेलना निवासी अजय पाल पुत्र दृगपाल व इसी जनपद के थाना षिवरतनगंज क्षेत्र के ग्राम उपाध्याय का पुरवा निवासी गंगा प्रसाद पुत्र गुरुदीन को 20 लीटर अवैध षराब के साथ धर दबोचा।
