स्वच्छता पखवाडा के दूसरे दिन स्वच्छ संवाद के दौरान अनेक कार्यक्रमों का आयोजन

बिलासपुर । भारतीय रेलवे द्वारा स्वच्छ-रेल स्वच्छ-भारत के तहत स्वच्छता-पखवाडा का आयोजन के तहत स्वच्छ संवाद धीम पर दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों रेल मण्डल में इस थीम के अंतर्गत एक से दुसरे तक संवाद के माध्यम से स्वच्छता अभियान को आगे बढ१ाई गयी। महत्वपूर्ण रेल्वे स्टेशनों में उद्घोषणा कर, नाटक के माध्यम से एवं कालोनियों में घर-घर जाकर कालोनी वासियों, स्टेशन पर यात्रियों, कार्यालयों पर कार्मचारियों के मध्य सेमीनार, भाषण से एवं स्काउट एवं गाईड के सदस्यों के द्वारा जागरूकता फैलाया गया।
बिलासपुर स्टेशन में स्वच्छ संवाद थीम पर प्लास्टिक के अवशिष्ट का संग्रहण एवं इसके निपटान प्रबंधन पर विशेष फोकस किया गया। आज प्रात: 08 बजे अपर महाप्रबंधक प्रमोद कुमार के नेतृत्व में प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक सैय्यद निशात अली एवं मुख्यालय के अधिकारियों द्वारा स्टेशन में स्वच्छता का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने सरकुलेटिंग एरिया से लेकर पूरे स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। केटरिंग स्टॉल संचालकों को 50 माइक्रोन से कम मोटाई वाली प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का निर्देश दिया साथ ही यात्रियों से संवाद कर सिंगल उपयोग वाले प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का आग्रह किया गया।
इस दौरान बिलासपुर मंडल के द्रारा इस कार्य में सुलभ इंटरनेशनल एवं सेल्फ हेल्प ग्रुप देवसेना के सदस्यों द्वारा श्रमदान सहभागिता की गई। प्रात: स्टेशन के प्रथम श्रेणी प्रतिक्षालय के सामने नो प्लास्टिक यूस विषय पर चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रेलवे उच्चतर माध्यमिक शाला नं-2 में स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान तथा हस्तकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
इसी प्रकार रायपुर रेल मंडल में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमे पी पी यार्ड के कर्मचारियों ने महात्मा गाँधी की एक त्रिआयामी कलाकृति भी स्थापित किया है। इन लोहे के 22 खम्भों में अलग अलग स्थानों पर इस तरह से फिट किया गया है कि पास से देखने से ये सिर्फ खम्भे ही नजर आते हैं पर लगभग 50 फीट दूर से एक खास जगह से देखने पर गाँधी जी का अक्स साफ साफ नजर आता है।
इसी प्रकार आज नागपुर रेल मण्डल के मंडल रेल प्रबन्धक श्रीमती बंदोपाध्याय ने स्वयं तथा दोनों अपर मंडल रेल प्रबंधक वाई एच राठौड व बी के रथ, डॉ. सुगंधा राहा, सहित मण्डल के सभी शाखा अधिकारियों, इतवारी स्टेशन परिसर की सफाई कर श्रमदान व यात्रियों को कपड़े के थैले बाँटकर सिगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की सलाह दी। गोंदिया स्टेशन पर, स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत, विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
