स्वामी चिन्मयानंद केस: क्या है कमरा नंबर 102 का राज, जहां कैद है यौन शोषण के साक्ष्य

शाहजहांपुर. पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री स्वामी चिन्मयानंद (Swami Chinmayanand) पर यौन शोषण (Sexual Harassment) का आरोप लगाने वाली लॉ छात्रा (Law Student) को लेकर एसआईटी (SIT) एसएस लॉ कॉलेज (SS Law College Shahjahanpur) के उस कमरे में साक्ष्य संकलन करने पहुंची है, जहां पीड़िता रहती थी. एसआईटी पीड़ित छात्रा के कमरे से उसकी मौजूदगी में साक्ष्यों का संकलन करेगी. पीड़िता ने दावा किया है कि कमरा नंबर-102 में स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ सभी साक्ष्य मौजूद हैं.

सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस सोमवार में छात्रा ने बताया था कि हॉस्टल के कमरे में स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ सभी सबूत सुरक्षित हैं. इस कमरे को शुरू में ही छात्रा की मां ने सील करने की मांग की थी, उसके दो दिन के बाद मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस ने उस कमरे को सील किया था.अब मंगलवार को एसआईटी इस कमरे से साक्ष्य संकलन करेगी. माना जा रहा है कि कमरे के खुलने से तमाम राज बाहर आ सकते हैं. छात्रा का आरोप है कि स्वामी चिन्मयानंद ने उसके साथ एक साल तक यौन शोषण किया है. उसके पास इसे साबित करने के पर्याप्त सबूत हैं. उसका कहना है कि कमरा नंबर 102 में सभी साक्ष्य मौजूद हैं.

एक साल तक यौन शोषण का आरोप

पीड़िता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उसने दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की स्पेशल सेल को बलात्कार (Rape) करने की एक नई शिकायत दी है. वहां जीरो एफआईआर दर्ज की गई है. लेकिन रेप का मुकदमा शाहजहांपुर में नहीं लिखा गया है. पीड़ित लड़की ने बताया कि उसने एसआईटी को मामले की सारी जानकारी दे दी है.
यूपी पुलिस से बताया खतरा

मीडिया के सामने आई पीड़िता ने कहा कि उसके साथ 11 घंटे तक एसआईटी ने पूछताछ की, लेकिन आरोपी से अभी तक कोई पूछताछ नहीं हुई है. मीडिया से बातचीत में पीड़िता ने शाहजहांपुर के डीएम पर पिता को धमकी देने का आरोप लगाया है. पीड़ित लड़की ने बताया कि यूपी पुलिस से उसे खतरा है, इसलिए उसे दिल्ली में जीरो एफआईआर करवानी पड़ी. पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ सबूत के सवाल पर पीड़िता ने कहा कि उसके पास चिन्मयानन्द के खिलाफ पर्याप्त सबूत मौजूद हैं. जो सही समय आने पर दिए जाएंगे.
बता दें, पीड़ित लड़की ने रविवार को दिल्ली पुलिस को रेप की एक शिकायत दी. इस पर छात्रा के पिता ने बताया कि बेटी ने साउथ दिल्ली थाने में स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ दुष्कर्म करने की शिकायत दी थी. लेकिन इस मामले की जांच एसआईटी के पास है, इसलिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने शिकायत एसआईटी को ट्रांसफर करने की बात कही है. देर शाम तक न तो मुकदमा दर्ज कराया गया और न ही छात्रा का मेडिकल हुआ.

Leave a Reply