स्वास्थ्य मंत्री सिलावट ने कृषि विज्ञान मेले का शुभारंभ किया 

इन्दौर । स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा है कि कृषि के क्षेत्र में फसलों का समुचित उत्पादन लेने के लिये सिंचाई जल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अधिक उत्पादन व लाभ लेने के लिये जल का संचयन व संवर्धन करना आवश्यक है। इस हेतु उपलब्ध सिंचाई जल का अच्छी प्रकार से प्रबंधन जरूरी है। जल शक्ति के साथ ही उर्जा शक्ति पर भी ध्यान देना बहुत आवश्यक है।
तुलसीराम सिलावट आज “जल शक्ति अभियान’’ कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि उपज मंडी सांवेर में आयोजित कृषि विज्ञान मेले के शुभारंभ कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
कृषि विज्ञान केन्द्र, कस्तूरबाग्राम, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग व कृषि तकनीकी प्रबंधक संस्था (आत्मा) के संयुक्त तत्वावधान में यह मेला आयोजित किया गया। इस मेले का शुभारंभ मंत्री तुलसीराम सिलावट व अतिथिगणों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया गया।
कार्यक्रम में किसानों की समस्याओं का समाधान प्रधान वैज्ञानिक डॉ. रानाडे, वैज्ञानिक डॉ. दिलीप कुमार मिश्रा, डॉ. वर्मा व अरूण शुक्ला द्वारा किया गया। उन्होंने आगामी रबी मौसम की फसलों की उन्नत तकनीकी के बारे में जानकारी प्रदान की।
कृषि विज्ञान मेले में एक प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया जिसमें शासकीय विभागों वव निजी कम्पनियों ने उन्नत तकनीकियों पर स्टॉल लगाये गये।
कृषि विज्ञान मेले के प्रारंभ में उप संचालक कृषि विजय चौरसिया ने कार्यक्रम की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आलोक देशवाल ने अतिथिगणों व उपस्थित कृषि समुदाय का आभार प्रदर्शन किया। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, इंदौर श्री संजीव कुलश्रेष्ठ ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर, परियोजना संचालक कृषि विकास विभाग व कृषि तकनीकी प्रबंधक संस्था (आत्मा) श्रीमती शर्ली थामस भी उपस्थित थे।

Leave a Reply