स्विफ्ट डिजायर उठा ले गया चोर, आठ दिन वापिस घर से कुछ दूरी पर छोड़ गया

हरियाणा में करनाल के बुटाना गांव में एक व्यक्ति की कार चोरी हो गई और करीब 8-9 दिन बाद रात को चोर गाड़ी (Swift Dezire) वापिस भी कर गए. जाहिर सी बात है कि यह पुलिस और पीड़ित दोनों ही व्यक्तियों के लिए किसी अचंभे से कम नहीं है. चोरों ने कार को मालिक के घर से कुछ दूरी पर छोड़ दिया. कार मालिक ने जब अपनी कार देखी तो उसकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा.
दरअसल आर्य विधापीठ जाम्बा के प्रधानाचार्य जयप्रकाश के घर के आंगन में खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार को चोरों ने 31 जुलाई को चोरों ने चोरी कर लिया. चोर घर के गेट का ताला तोड़कर गाड़ी ले गए. सुबह 4 बजे परिवार के लोग जागे तो उनको घर के आंगन में कार नहीं मिली जिसकी सुचना पुलिस को दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन 8 अगस्त की रात को घर से कुछ दूरी पर जब कार के मालिक ने अपनी गाडी खड़ी देखी तो उसकी ख़ुशी का ठिकाना नही रहा.
गाड़ी को लेकर उठ रही ये आशंकाएं
वहीं अपनी गाड़ी को वापिस पाकर कार का मालिक खुश नजर आ रहा है और उसने पुलिस को इसकी शिकायत दे दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गाड़ी देखी और आगे की कारवाई शुरू कर दी. आखिर इस गाड़ी को लेकर कौन गया और वापस कौन छोड़कर गया है. इस गाड़ी से किसी वारदात को अंजाम देने के लिए तो नहीं चुराया गया था, पुलिस इस बारे में भी जांच-पड़ताल कर रही है.

Leave a Reply