सड़क पर रेत उतारते कैंटर में अड़ी तारें, दो लोगों पर गिरा बिजली का खंभा

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र (Kurukshetra) में थर्ड गेट पर एक डंपर चालक (Driver) की लापरवाही से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को गम्भीर हालत में एलएनजेपी से पीजीआई चंडीगढ़ किया रेफर कर दिया गया है. घटना स्थल के पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में सारी वारदात कैद हो गई. वहीं हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गए.

बता दें कि मंगलवार शाम को एक डम्पर रेत उतारने के लिए कुरुक्षेत्र कैथल मार्ग पर गया हुआ था. डंपर चालक ने लापरवाही से डंपर के जैक को नीचे नहीं किया. जिस कारण पास में खड़े बिजली के खंबे की तारें डम्पर की चपेट में आ गई और वहीं पर मौजूद 44 वर्षीय संजीव व 60 वर्षीय रणधीर के ऊपर बिजली की तारें ओर खंभा गिर गया.

राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल

खंभा गिरने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. राहगीरों की मदद से दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया. फिलहाल दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई. पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर डम्पर को कब्जे में ले लिया है और डंपर चालक फिलहाल फरार है.

सड़क को खोदने के साथ उस पर गटका डालने का काम चल रहा है. सड़क के दोनों ओर निर्माण कार्य प्रगति पर होने का बोर्ड भी लगा रखा है, लेकिन फिर भी लोग निर्माणाधीन साइट पर आकर वाहन खड़ा कर देते हैं. जिसके चलते आए दिन हादसे होते हैं.
 

Leave a Reply