हत्या का प्रयास करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर । थाना मस्तुरी चौकी मल्हार क्षेत्र के ग्राम बिनैका में मजदूरी के पैसे की लेनदेन की बात को लेकर गाँव के दो परिवारों के बीच 9 मार्च को विवाद मारपीट होने पर दोनों पक्षों को मामूली चोटें आई थी दोनों पक्षों द्वारा चौकी मल्हार में रिपोर्ट दर्ज कराने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था इसी बात को लेकर दिनॉक-10.03.21 को आरोपी ओमप्रकाश करें अपने लड़कों तथा बाहरी व्यक्तियों को बुलाकर कुछ पक्ष के घर लाठी, डंडा, लोहे का पाईप, के चैतराम के घर जाकर कुल्हाड़ी लेकर योजनाबद्ध से दूसरे पक्ष चैतराम पक्ष के लोगों को जान से मारने की से उसके घर के आंगन में जाकर जान लेवा हमला कर दिया गया जिससे चैतराम कोसले, रामेश्वर कोसले, कलेश कोसले, जगेश कोसले, रेशम बाई व अन्य उसके परिवार वालों को मारकर घायल कर दिये एवं मरा हुआ समझकर छोड़कर वहाँ से भाग गये घटना को हालात को देखते हुए जिले के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा प्रकरण के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने हेतू निर्देशित करने पर नगर पुलिस अधीक्षक सरकण्डा निर्मिषा पाण्डे द्वारा थाना प्रभारी मस्तूरी एवं चौकी प्रभारी मल्हार की तत्काल मौके पर गये और प्रकरण के आरोपी- संजय कुर्रे भवँर सिंह कुर्रे और राजेश कुमार कुर्रे को गिरफ्तार कर जेल निरूद्ध किया गया है तथा प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कि जायेगी प्रकरण के आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी मस्तुरी सुरेन्द्र चतुर्वेदी एंव थाना मस्तुरी की टीम तथा चौकी प्रभारी मल्हार हेमन्त पाटले एवं चौकी मल्हार की टीम का विशेष योगदान रहा।
