हफ्ते में 100 से ज्यादा ने छोड़ा काम 

गाजियाबाद । गाजियाबाद में जोमैटो और स्विगी के करीब 500 डिलीवरी ब्वॉय इन दिनों परेशान हैं। दोनों कंपनियों ने इनका इंसेंटिव 35 से 40 फीसदी कम कर दिया है। ऐसे में इनका खर्च भी नहीं निकल पा रहा है। परेशान होकर पिछले तीन दिनों में 100 से ज्यादा डिलीवरी ब्वॉय नौकरी छोड़ चुके हैं। जोमैटो से जुड़े एक डिलीवरी ब्वॉय के मुताबिक पिछले एक सप्ताह से कंपनी द्वारा प्रति ऑर्डर दिए जाने वा इंसेंटिव घटाने के बाद से हम परेशान हैं। डिलीवरी ब्वॉय के मुताबिक पिछले एक सप्ताह में 100 से ज्यादा लड़कों ने काम करना बंद कर दिया है। इंसेंटिव कम होने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया है।

Leave a Reply