हरियाणा में छह बच्चे कोरोना संक्रमित

हरियाणा   कोविड की तीसरी लहर हार रही है। बुधवार को 12 ने वायरस को पराजित किया है। शास्त्री नगर में चार साल के बच्चे सहित छह कोरोना पाजिटिव हैं। संक्रमितों में तीन मरीज रिफाइनरी के हैं।सिविल सर्जन डा. जितेंद्र कादियान ने यह जानकारी दी है।उन्होंने बताया कि एल्डिको में 25 साल का युवक, संजय कालोनी में 42 साल का पुरुष संक्रमित मिला है। बुधवार को 181 लोगों के स्वाब सैंपल लिए गए। अब तक जिला में 5.16 लाख 713 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। इनमें से पाजिटिव मिले 36 हजार 04 मरीजों में से 35 हजार 233 रिकवर हो चुके हैं। जिला में अब तक 664 मरीजों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीज 107 हैं, इनमें से 11 विभिन्न अस्पताल में भर्ती हैं।

 

Leave a Reply