हरियाणा में मोदी की आंधी, कांग्रेस के सभी दिग्गज पिछड़े

Haryana Lok Sabha Election Result 2019 के लिए मतगणना शुरू हो गई है। कुछ ही हरियाणा में 39 स्थानों पर सबसे पहले कर्मचारियों के वोटों के साथ मतगणना की जा रही है। सभी 90 मतगणना केंद्रों के बाहर थ्री-टायर सुरक्षा के इंतजाम हैं। केंद्रीय अर्धसैनिक बल की 23 और इंडियन रिजर्व बटालियन की 12 कंपनियों के 3150 जवानों के साथ ही राज्य सशस्त्र पुलिस बल और स्थानीय पुलिस बल कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्तैद है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उम्मीद से कहीं अधिक जादू चला है। राज्य की सभी दस लोकसभा सीटों पर जीत का जश्न मनाने को तैयार भाजपा को यहां नौकरियों में पारदर्शिता का भी लाभ मिला है। भाजपा की जीत के बाद हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल मजबूत होकर उभरेंगे। इन चुनाव नतीजों के बाद साफ हो गया है कि हरियाणा में अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की राह आसान रहने वाली है। 

हरियाणा की दस लोकसभा सीटों में हिसार, सिरसा और रोहतक सीटें ऐसी हैं, जहां भाजपा कमल खिलाने में कामयाब होने वाली है। भाजपा को सिर्फ एकमात्र रोहतक लोकसभा सीट पर कड़ी टक्कर मिल रही है। यहां कभी कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा आगे हो जा रहे हैं तो कभी भाजपा के डा. अरविंद शर्मा आगे हो रहे हैं। दीपेंद्र व अरविंद शर्मा में कांटे की टक्कर है। दोनों ही तीन-तीन बार के सांसद हैं। सोनीपत में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की हालत पतली हो चुकी है। हुड्डा हरियाणा के दस साल तक सीएम रहे हैं। उनकी चुनाव लडऩे की इच्छा नहीं थी, मगर कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें चुनाव में उतार दिया है।

हरियाणा कांग्रेस के तमाम दिग्गज चुनाव हारने की ओर बढ़ रहे हैं। सिरसा में कांग्रेस के प्रदेश प्रधान डा. अशोक तंवर चुनाव हार रहे हैं, जबकि अंबाला में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सदस्य कु. सैलजा भी चुनाव हार रही हैं। कुरुक्षेत्र में कांग्रेस के निर्मल सिंह और करनाल में पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा भी चुनाव हार रहे हैं। दोनों ही पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थकों में गिने जाते हैं। फरीदाबाद में पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना बुरी तरह से हार की ओर अग्रसर हैं। 

सिरसा भाजपा कार्यालय में ख़ुशी मनाते कार्यकर्ता।

हरियाणा के चुनावी रण में बड़े महारथियों का प्रदर्शन

मोदी सरकार के दो मंत्री 

 कृष्णपाल गुर्जर (फरीदाबाद) आगे।
राव इंद्रजीत सिंह (गुरुग्राम) आगे। 
वर्तमान छह सांसदों का रिजल्ट 

दुष्यंत चौटाला (हिसार) : पीछे
दीपेंद्र हुड्डा (रोहतक) : पीछे
चरणजीत सिंह रोड़ी (सिरसा) : पीछे
धर्मबीर सिंह (भिवानी-महेंद्रगढ़) : आगे
रतन लाल कटारिया (अंबाला) : आगे
रमेश कौशिक (सोनीपत) : आगे 
पूर्व मुख्यमंत्री 

 भूपेंद्र सिंह हुड्डा (सोनीपत) : पीछे
राज्यमंत्री

नायब सिंह सैनी (कुरुक्षेत्र) : आगे
विधायक

कुलदीप शर्मा (करनाल) : पिछड़े
पांच पूर्व सांसद

श्रुति चौधरी (भिवानी-महेंद्रगढ़) : पीछे
कुमारी सैलजा (अंबाला) : पीछे
अवतार सिंह भड़ाना (फरीदाबाद) : पीछे
डॉ. अरविंद शर्मा (रोहतक) : आगे
डॉ. अशोक तंवर (सिरसा) : पीछे     
दो पूर्व मंत्री 

कैप्टन अजय सिंह यादव (गुरुग्राम)  पीछे
निर्मल सिंह (कुरुक्षेत्र)  पीछे
Haryana Lok Sabha Election Result 2019 LIVE Updates:

1.03 pm : लोकसभा कुरुक्षेत्र सीट पर भाजपा ने पिछले लोकसभा का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। 2014 में राजकुमार सैनी को करीब 4 लाख 18 हजार 700 वोट मिले थे। अभी तक 11 राउंड में भाजपा के नायब सैनी को 448650 वोट मिल चुके हैं।

12.49 pm : हरियाणा की सभी दस लोकसभा सीटों पर भाजपा आगे। रोहतक में अब भाजपा आगे हुई। यहां कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा पांच हजार वोटों से आगे चल रहे थे, लेकिन अब भाजपा के डा. अरविंद शर्मा नौ हजार 114 मतों से आगे हो गए हैं। 

12.35 pm अंबाला सीट पर रतन लाल कटारिया को 17629, सैलजा को 14413, बीएसपी के नरेश सारण को 3722 वोट मिले।

12.00 pm गुरुग्राम में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत कांग्रेस के कैप्टन अजय यादव से एक लाख 30 हजार मतों से आगे चल रहे हैं।

11.40 am भिवानी में भाजपा के धर्मबीर सिंह कांग्रेस की श्रुति चौधरी से एक लाख 25 हजार मतों से आगे हैं। 

11.25 am हरियाणा की छह लोकसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवार एक लाख वोटों से आगे चल रहे हैं।

11.15 am रोहतक में 1563 वोट से दीपेंद्र सिंह हुड्डा आगे। भाजपा के अरविंद शर्मा पीछे।

10.53 am: हरियाणा की सबसे हॉट सीट सोनीपत में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भारतीय जनता पार्टी के रमेश कौशिक से 39035 वोटों से पीछे चल रहे हैं

10.45 am: फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के कृष्ण पाल गुर्जर कांग्रेस के अवतार सिंह भड़ाना से 40269 वोटों से आगे।

10.31 am: रोहतक लोकसभा सीट पर भाजपा के डा. अरविंद शर्मा फिर आगे हो गए हैं। 

10.21 am: हरियाणा की रोहतक लोकसभा सीट पर दीपेंद्र सिंह हुड्डा फिर भाजपा के अरविंद शर्मा से 2557 मतोंं से आगे हुए। 

10.12 am: रोहतक में भाजपा के डा. अरविंद शर्मा और कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच कड़ा मुकाबला है। यहां अरविंद शर्मा 2055 मतों से आगे हो गए हैं। 

10.00 am: अंबाला सीट पर रतनलाल कटारिया 15758 वोटों से आगे

10.00 am: अंबाला सीट पर रतनलाल कटारिया 15758 वोटों से आगे

9.51 am: हरियाणा में रोहतक लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस की दीपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा के डॉ. अरविंद शर्मा से 1896 मतों से आगे।

9.45 am: अंबाला लोकसभा की नौ विस में रतनलाल कटारिया 40190, कुमारी सैलजा 30744 वोट मिले।

9.43 am: कुरुक्षेत्र से भाजपा की लीड तीसरे राउंड में 25679 की हो चुकी है। भाजपा के नायब सैनी को 45903 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के निर्मल सिंह को 20224 मत मिले।

9.40 am: सिरसा में तीन राउंड के बाद भाजपा आगे चल रही है। कांग्रेस के अशोक तंवर को 28443 तथा भारतीय जनता पार्टी के सुनीता दुग्गल को 36 219 मत प्राप्त हुए हैं। इनेलो के चरणजीत सिंह रोड़ी को 5000 के करीब मत प्राप्त हुए हैं।

9.34 am: भाजपा ने सभी दस सीटों पर बढ़त बनाई।

9.26 am: हिसार में भाजपा के बृजेंद्र सिंह फिर हो गए हैैं।

9.23 am: सोनीपत लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पीछे हो गए हैं।

9.18 am: ताऊ देवीलाल के पड़पोते दुष्यंत चौटाला ने कैबिनेट मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे और भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह पर 538 मतों की बढ़त बना ली है।

9.07 am: कुरुक्षेत्र: पिहोवा और थानेसर से पहले राउंड में बीजेपी आगे।

9.02 am: हरियाणा की हिसार लोकसभा सीट पर भाजपा के बृजेंद्र सिंह आगे। केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे हैं बृजेंद्र सिंह। यहां ताऊ देवीलाल के पड़पोते दुष्यंत चौटाला भी लड़ रहे चुनाव। 

8.56 am: सिरसा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सिरसा विधानसभा के प्रथम राउंड की गिनती पूरी हो गई है। यहां कांग्रेस के अशोक तंवर को 3900 तथा भाजपा की सुनीता दुग्गल को 6200 मत प्राप्त हुए हैं।

8.50 am: अंबाला लोकसभा सीट के लिए कालका विधानसभा क्षेत्र की पहली राउंड की गणना में में सभी 14 टेबल्स में बीजेपी के रतन लाल कटारिया आगे। 

8.37 am: गुडगांव सीट पर भाजपा के राव इंद्रजीत आगे।

8.30 am: अंबाला लोकसभा क्षेत्र से रुझान मिला। दो बूथ की गिनती के बाद कांग्रेस की कुमारी सैलजा एक वोट से आगे।

8.25 am: हिसार से भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह, इनेलो प्रत्याशी सुरेश कौंथ, कांग्रेस प्रत्याशी भव्य विश्नोई व जेजेपी प्रत्याशी दुष्यंत चौटाला मतगणना स्थल पर पहुंचे। 

8.13 am: नारनौल के पीआर सेंटर में इनेलो प्रत्याशी स्वाति यादव को अंदर जाने से रोका। स्वाति ने डीएसपी पर लगाया बीजेपी कार्यकर्ता जैसा व्यवहार करने का आरोप। 

8.12 am: सिरसा में भाजपा उम्मीदवार सुनीता दुग्गल एवं जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी निर्मल सिंह मलडी सिरसा के चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय में बनाए गए काउंटिंग सेंटर में पहुंचे।

8.00 am: इंतजार खत्म कई केंद्रों पर मतगणना शुरू। सबसे पहले  कर्मचारियों के वोटों की गिनती होगी।

कैथल में मतगणना केंद्र के बाहर तैनात पुलिस।

मनोहर लाल के नेतृत्व में लगातार तीसरी बड़ी जीत 

हरियाणा में उत्तर से लेकर दक्षिण हरियाणा तक पूरे प्रदेश में मोदी का जलवा दिखाई पड़ रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा ने लगातार तीसरी बड़ी हासिल की है। सबसे पहले पांच नगर निगम, फिर जींद उपचुनाव और अब दस लोकसभा सीटों पर भाजपा जीत की ओर अग्रसर हो रही है। मुखर्‍यमंत्री मनोहर लाल द्वारा पारदर्शिता के साथ दी गई नौकरियां भी इस जीत में बड़ी कारण बनकर सामने आई हैं। 

सात सीटों पर भाजपा डेढ़ लाख वोटों से आगे, करनाल में तीन लाख की लीड 

हरियाणा की सात लोकसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवार डेढ़ लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। भिवानी में भाजपा के धर्मबीर सिंह कांग्रेस की श्रुति चौधरी से एक लाख 96 हजार 119 हजार मतों से आगे हैं। गुरुग्राम में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत कांग्रेस के कैप्टन अजय यादव से एक लाख 81 हजार 783 मतों से आगे चल रहे हैं। हिसार लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के आइएएस बेटे बृजेंद्र सिंह जजपा के दुष्यंत चौटाला से एक लाख 77 हजार 120 मतों से आगे चल रहे हैं।

करनाल लोकसभा सीट पर भाजपा के संजय भाटिया कांग्रेस के कुलदीप शर्मा से तीन लाख 4 हजार 772 मतों से आगे चल रहे हैं। कुरुक्षेत्र में राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी पूर्व मंत्री निर्मल सिंह से एक लाख 98 हजार 815 मतों से आगे हैं। फरीदाबाद में राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर एक लाख 57 हजार 746 मतों से कांग्रेस के अवतार सिंह भड़़ाना से आगे हैं। 

रोहतक में दीपेंद्र हुड्डा व अरविंद शर्मा में कड़ा मुकाबला 

हरियाणा में रोहतक लोकसभा सीट एकमात्र ऐसी है, जहां कांग्रेस व भाजपा में कड़ा मुकाबला चल रहा है। यहां हर पल मतों की स्थिति बदल रही है। दोपहर साढ़े 12 बजे तक कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा 7181 मतों से आगे चल रहे हैं। अब भाजपा के अरविंद शर्मा ने बढ़त बना दी है। डॉ. अरविंद शर्मा नौ हजार114 मतों से आगे हो गए हैं। 

सोनीपत से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह हुड्डा और भाजपा प्रत्याशी रमेश कौशिक एक-दूसरे से मुलाकात करते हुए।

सोनीपत में हुड्डा 86 हजार मतों से पिछड़े, कौशिक आगे 

सोनीपत लोकसभा सीट पर हरियाणा में दस साल तक सीएम रहे भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा प्रत्याशी रमेश चंद्र कौशिक से 86 हजार 822 मतों से पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर हुड्डा बुरी हार की ओर बढ़ रहे हैं। यहां भाजपा की जीत होती है तो यह अप्रत्याशित होगी। आरंभ में हालांकि हुड्डा ने बढ़त हासिल की थी, लेकिन दोपहर तक हुड़्डा बुरी तरह से पिछड़ गए हैं।

अशोक तंवर 88 हजार मतों से सुनीता दुग्गल से पिछड़े 

सिरसा लोकसभा सीट पर हरियाणा कांग्रेस के प्रधान डा. अशोक तंवर बुरी तरह से हार की ओर बढ़ रहे हैं। यहां भाजपा की सुनीता दुग्गल चुनाव जीत रही हैं। सुनीता दुग्ल से अशोक तंवर 88 हजार 133 मतों से पीछे चल रहे हैं। इनेलो व जजपा यहां मुकाबले में नहीं हैं। तंवर यदि चुनाव हारते हैं तो उनकी प्रधानी पर खतरा मंडराना तय है। 

कुरुक्षेत्र में नायब सैनी एक लाख 98 हजार मतों से आगे, निर्मल व चौटाला हारेंगे 

हरियाणा में कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट ऐसी है, जहां मनोहर लाल की कैबिनेट में राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी सभी5 उम्मीदवारों पर भारी पड़ रहे हैं। भाजपा के नायब सिंह सैनी एक लाख 98 हजार 815 मतों से आगे हैं। यहां कांग्रेस के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह बुरी तरह से चुनाव हारने की ओर अग्रसर हैं। इनेलो विधायक दल के नेता अभय चौटाला के बेटे अर्जुन सिंह चौटाला कहीं फाइट में नहीं हैं।

करनाल में संजय भाटिया को तीन लाख मतों की बढ़त, कुलदीप हारेंगे 

सीएम मनोहर लाल के संसदीय क्षेत्र करनाल में भाजपा के संजय भाटिया सबसे बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे हैं। करनाल में भाजपा के संजय भाटिया तीन लाख चार हजार 742 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं। यहां कांग्रेस के कुलदीप शर्मा बुरी तरह से हारने वाले हैं। कुलदीप शर्मा हरियाणा विधानसभा के स्पीकर रह चुके हैं तथा हुड्डा के नजदीकी हैं।

बीरेंद्र के बेटे बृजेंद्र की शानदार एंट्री, दुष्यंत और भव्य हार की ओर बढ़े 

हिसार संसदीय क्षेत्र के चुनाव पर सबकी निगाह टिकी हुई है। इनेलो के दो फाड़ होने के बाद जननायक जनता पार्टी बनाने वाले दुष्यंत चौटाला भी हिसार में चुनाव हराने की ओर बढ़ रहे हैं। केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह के आइएएस बेटे बृजेंद्र सिंह यहां चुनाव जीतने की पूरी स्थिति में हैं। बृजेंद्र सिंह एक लाख 77 हजार 120 मतों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई यहां तीसरे नंबर पर हैं। 

मोदी के दोनों मंत्री राव इंद्रजीत और कृष्णपाल गुर्जर जीत रहे चुनाव 

हरियाणा के रण में मोदी सरकार के दो मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और राव इंद्रजीत चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों ही चुनाव जीत रहे हैं। फरीदाबाद में भाजपा के कृष्णपाल गुर्जर एक लाख 57 हजार 746 मतों से आगे हैं। यहां कांग्रेस के अवतार सिंह भड़ाना और आप के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद चुनाव हारने की ओर बढ़ रहे हैं। गुरुग्राम में केंद्रीय राज्य मंत्री भाजपा के राव इंद्रजीत कांग्रेस के कैप्टन अजय सिंह यादव से एक लाख 81 हजार 783 मतों से आगे हैं। कैप्टन अजय यादव हुड्डा सरकार में मंत्री रहे और लालू यादव के समधि हैं। 

भिवानी में बंसीलाल की पौत्री हार रही चुनाव, धर्मबीर बढ़त में 

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा के निवर्तमान सांसद धर्मबीर सिंह कांग्रेस की श्रुति चौधरी से एक लाख 96 हजार 119 मतों से आगे हैं। श्रुति चौधरी कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी की बेटी और पूर्व सीएम बंसीलाल की पौत्री हैं। 

अंबाला में कटारिया की सैलजा पर एक लाख की बढ़त 

अंबाला लोकसभा सीट पर कांग्रेस की पूर्व केंद्रीय मंत्री कु. सैलजा चुनाव हार रही हैं। यहां भाजपा के निवर्तमान सांसद रतनलाल कटारिया चुनाव जीत रहे हैं। भाजपा के रतन लाल एक लाख नौ हजार 598 मतों के अंतर से बढ़त बनाए हुए हैं। कु. सैलजा यहां से पहले भी चुनाव लड़ चुकी हैं।

सुरक्षा कड़ी

सुरक्षा और गोपनीयता के मद्देनजर मतगणना कर्मियों को आधे घंटे पहले ही बताया गया कि उन्हें किस विधानसभा क्षेत्र की कौन-सी टेबल की मतगणना करनी है। सबसे पहले इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटिड पोस्ट बैलेट सिस्टम (ईटीबीपीएस) की गणना हुई। प्रदेश में कुल 1 लाख 5 हजार 859 सर्विस वोटर हैं जिनके पोस्टल बैलेट के साथ मतगणना का आगाज हुआ। इस बार भिवानी-महेंद्रगढ़ और रोहतक लोकसभा क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पोस्टल बैलेट प्राप्त हुए हैं।

हर विधानसभा क्षेत्र के पांच मतदान केंद्रों की वीवीपैट मशीनों की वोटर स्लिप की गणना मैन्युअली की जाएगी। 450 वीवीपैट और EVM के मिलान के बाद ही फाइनल नतीजे घोषित किए जाएंगे। अमूमन दो-तीन घंटों में पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी होती है जिसके बाद ही EVM के वोटों की गिनती शुरू होगी। यानी कि सुबह दस बजे EVM की गिनती शुरू हो जाए तो दोपहर बारह बजे तक प्रारंभिक रूझान सामने आ सकते हैं।

हर विवाद से निपटने का इंतजाम

EVM को लेकर छिड़ी बहस के मद्देनजर इन मशीनों की सुरक्षा को लेकर स्ट्रांग रूम में जबरदस्त व्यवस्था की गई हैं। अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में सारी मतगणना हो रही है। मतगणना की एक टेबल पर चार सुरक्षाकर्मी, एक माइक्रो पर्यवेक्षक, एक मतगणना सहायक, एक चतुर्थ श्रेणी का मतगणना सहायक, एक रिटर्निंग अधिकारी व राजनीतिक दलों के पोलिंग एजेंट मौजूद हैं।

ऐसे होती है वोटों की गिनती

पोस्टल बैलट की गिनती के 30 मिनट बाद EVM को लाया जाता है। मतगणनाकर्मी और प्रत्याशी के एजेंट EVM को खोले जाने से पहले उसकी जांच करते हैं। इसके बाद EVM को ऑन कर टोटल नंबर वाले बटन यानी रिजल्ट बटन की सील हटाई जाती है। यह सील हटाने के लिए एक खास चाकू होता है, जिससे इन्हें हटाया जाता है। रिजल्ट बटन दबाते ही हर EVM में सभी प्रत्याशियों को मिले वोटों की संख्या सामने आ जाती है। एक राउंड की गिनती होने के बाद EVM को फिर से सील कर दिया जाता है।

दो उम्मीदवारों को बराबर वोट मिले तो फैसला ड्रा से

मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि नोटा (इनमें से कोई नहीं) का वोट मान्य नहीं होता। इसलिए नोटा का अधिक वोट मिलने की स्थिति में फिर से मतदान नहीं होता। सबसे अधिक वोट प्राप्त करने वाले उम्मीदवार को विजयी घोषित किया जाता है। यदि दो उम्मीदवारों को बराबर-बराबर वोट मिलते हैं तो उस स्थिति में ड्रा ऑफ लोटस के जरिये परिणाम घोषित किया जाता है।

संवेदनशील सात जिलों में अतिरिक्त सुरक्षा

पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने कहा कि संवेदनशील रोहतक, सोनीपत, झज्जर, भिवानी, सिरसा और हिसार जिलों में चुनाव परिणामों के बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों की दस अतिरिक्त कंपनियां मिली हैं। पूरे प्रदेश में घोड़ा पुलिस तैनात की गई है। अगर कोई कानून व्यवस्था को बिगाडऩे या मतगणना को बाधित करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देकर जनमत का सम्मान करें।

Leave a Reply