हरीश रावत होंगे कांग्रेस के इलेक्शन कैंपेन का चेहरा, बोले- सीएम का फैसला चुनाव बाद होगा

Uttarakhand Assembly Election 2022: कांग्रेस नेता हरीश रावत ने दिल्ली में राहुल गांधी के आवास पर पार्टी नेतृत्व के साथ उत्तराखंड कांग्रेस नेताओं की बैठक के बाद कहा कि कदम, कदम बढ़ाए जा, कांग्रेस के गीत गए जा.

मैं उत्तराखंड में चुनाव प्रचार का चेहरा बनूंगा.
दिल्ली में बैठक के बाद हरीश रावत ने कहा कि ''कांग्रेस अध्यक्ष के पास हमेशा ये विशेषाधिकार रहा है कि चुनाव के बाद पार्टी बैठती है, कांग्रेस अध्यक्ष को नेता के संबंध में अपनी राय देते हैं और कांग्रेस अध्यक्ष नेता तय करती हैं. कैंपेन कमेटी के चेयरमैन के रूप में मैं चुनाव का नेतृत्व करूंगा.''

हरीश रावत के ट्वीट ने कांग्रेस की मुश्किलों को बढ़ा दिया था
बता दें कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के ट्वीट ने कांग्रेस की मुश्किलों को बढ़ा दिया था. हरीश रावत ने बुधवार को तीन ट्वीट किए. इसमें से एक में लिखा, 'समुद्र में तैरना है, हाथ बंध गए हैं, सोच रहा हूं कि समुद्र में उतरूं कि नहीं, विश्राम करूं'. इसके बाद रावत के भविष्य को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं. कुछ ने कहा कि रावत कांग्रेस से इस्तीफा देकर नई पार्टी बनाएंगे तो कुछ ने कहा कि यह उनकी प्रेशर टैक्टिस है. वजह जो भी रावत के ट्वीट के बाद कांग्रेस हरकत में आई. आज उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से दिल्ली में बैठक हुई.

दिल्ली में राहुल गांधी के साथ हुई बैठक में हरीश रावत के अलावा प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मंत्री यशपाल आर्य, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को भी तलब किया गया था.

Koo App #उत्तराखंड के गांधी, सर्वप्रिय नेता, राज्य आंदोलन के पुरोधा, एक संत पुरुष #इंद्रमणि_बड़ोनी जी को उनकी जयंती के अवसर पर कोटि-कोटि नमन। स्व. श्री बड़ोनी जी, सादगी, सच्चाई, कर्तव्यनिष्ठा और जनता के लिए समर्पण के प्रतीक थे। मैं उनके जन्मदिन पर, के लाखों शुभचिंतकों को ढेर सारी शुभकामनाएं और ढेर सारी बधाइयां देता हूं।

Leave a Reply