हल्की बारिश से उमस भरी गर्मी बढ़ा 

जबलपुर। ताउते तूफान के असर से पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर ऊपरी हवाओं का चक्रवात बनने के कारण यहां बादल छा रहे हैं लेकिन गर्मी के असर में कोई कमी नहीं आ रही। तापमान भले ही औसत पर स्थिर है पर शनिवार की दोपहर हुई हल्की बूंदाबांदी की वजह से उमस भरी गर्मी जन-जीवन को बैचेन कर रही है। भीषण गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित है, लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। पंखे तो गर्म हवा पेंâक रहे हैं और उमस के आगे वूâलर भी पेâल हो गये। एसी वालों को जरूर थोड़ी राहत महसूस हो रही है। अगले २४ घंटों के दौरान संभाग के कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना व्यक्त की गई है। स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रवक्ता के अनुसार वातावरण में तेज उमस के कारण रात को भी गर्मी से निजात नहीं मिलती। दिन भर की तपी धरती रात में भाप उगलती है। दीवारों लपट छोड़ती हैं। दिन में तेज लू-लपट का प्रभाव बना रहता है। टोपी, गमछा, चश्मा लगाने के बाद भी तेज चटख धूप का अहसास होता है और लोगों के कपड़े पसीने से तरबतर हो जाते हैं। भीषण गर्मी की वजह से लोगों को वूâलर और स्नान करने में भी ज्यादा पानी की आवश्यकता पड़ रही है, वहीं पीने के पानी की मांग भी ज्यादा हो गई है। दूसरी ओर जलसंकट बढ़ गया है, इससे तकलीपेंâ बढ़ गई हैं। मौसम कार्यालय के अनुसार पिछले २४ घंटों के दौरान शहर का अधिकतम तापमान ३७.०९ डिग्री सेल्सियस सामान्य से ३ डिग्री कम दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान २६.६ डिग्री सेल्सियस सामान्य रिकार्ड किया गया। हवा में नमी प्रातःकाल ४९ प्रतिशत और सायंकाल ४५ प्रतिशत आंकी गई। वहीं प्रदेश में सबसे अधिक ४२ डिग्री तापमान खजुरोहो, खंडवा,रतलाम जिले में दर्ज किया गया। दक्षिण-पूर्वी हवायें ८ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं। मौसम कार्यालय के अनुसार अगले एक पखवाड़े तक गर्मी से कोई निजात मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। अगले २४ घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।

Leave a Reply