हवाई सेवा की मांग  मेयर ने की केन्द्रीय मंत्री से बात

बिलासपुर । हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति ने 209 वें दिन भी चकरभाठा से हवाई सुविधा की मांग को लेकर अखण्ड धरना दिया। कॉन्फिडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने धरना स्थल पहुंचकर समर्थन किया। इस दौरान कैट के पदाधिकारियों ने बिलासपुर के विकास और रोजगार व्यवसाय के लिये महानगरों से सीधी हवाई सुविधा को जरूरी बताया।
 हवाई सेवा संघर्ष समिति के बैनर तले कैट ने हवाई सुविधा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेन्द्र गांधी ने कहा कि बिलासपुर में व्यापार व्यवसाय की असीम संभावनाए है। लेकि यातायात के साधनों में पर्याप्त प्रगति नही होने से हम काफी पिछड़ गए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य के सर्वागीण विकास के लिये बिलासपुर में हवाई सेवा का होना बहुत जररी है। कैट के जिलाध्यक्ष किशोर पंजवानी ने स्थानीय सांसद और विधायक की भूमिका पर सवाल उठाया। गांधी ने कहा कि आज उन्हें सड़क पर उतरकर आंदोलन करना चाहिये जो कि आम जनता कर रही है। कैट के शहर उपाध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय ने जोशिले भाषण में संघर्ष में साथ देने का भरोसा दिलाया। सभा को कैट के सुभाष अग्रवाल, राकेश शर्मा, हाईकोर्ट में प्रथम याचिकाकर्ता कमल दुबे ने भी संबोधित किया।
धरने में हाईकोर्ट में हवाई सुविधा के लिये जनहित याचिका लगाने वाले प्रथम याचिकाकर्ता पत्रकार कमल दुबे अपने वयोवृद्ध पिता नारायण प्रसाद दुबे संरक्षक सी.एम दुबे कॉलेज समिति के साथ पहुंचे। सभा का संचालन गोपाल दुबे ने किया। सभा में मनोज तिवारी, ब्रम्हदेव सिंह ठाकुर मनोज श्रीवास, उमेश मौर्य, रामा बघेल, केशव गोरख, राजू सलूजा, अनिल गुप्ता, परमजीत सिंह, सुशील छाबड़ा, सुरेन्द्र अजमानी, हीरानंद जयसिंह, संतोष साहू, रघुराज सिंह, आदि भी सम्मिलित हुये।
 केन्द्रीय मंत्री से मेयर की मुलाकात
बिलासपुर में हवाई सेवा शुरू करने की मांग को लेकर मेयर रामशरण यादव ने केन्द्रीय मंत्री रेणुका से मुलाकात की। मेयर के साथ हवाई सेवा जनसंघर्ष समिति के सदस्य भी मौजूद थे। मेयर ने केंद्रीय मंत्री से केंद्रीय मंत्रिमंडल से बिलासपुर हवाई सेवा जल्द प्रारम्भ करने का आग्रह किया। मेयर ने बताया कि बिलासपुर से महानगरों तक उड़ान शुरू होने प्रदेश को इसका सीधा लाभ होगा। रायपुर की तरह बिलासपुर में भी लोगो को विमान सेवा उपलब्ध हो सकेगा। व्यापार, उद्योग, शिक्षा के क्षेत्र में तेजी आएगी। साथ ही तेजी से चहुमुंखी विकास भी होगा।

Leave a Reply