हाईवा जब्त, अवैध उत्खनन का मामला दर्ज

जबलपुर। तिलवारा पुलिस ने सुबह चैविंâग के दौरान संविधान चौक पर बिना रायल्टी की मुरुम हाईवा में लोड कर ले जा रहे हाईवा चालक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मुरुम व घटना में प्रयुक्त हाईवा जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी हाईवा चालक द्वारा अवैध उत्खनन कर मुरुम चोरी कर बिना किसी परमिट के अवैध रुप से परिवहन करना पाये जाने पर खान खनिज अधिनियम व मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। तिलवारा पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार अवनी विहार न्यू शास्त्रीनगर निवासी ३० वर्षीय पूनाराम उर्पâ गुड्डू दुबे हाईवा क्रमांक एमपी २८ एच १०९३ में जोधपुर पड़ाव तरफ से जबलपुर तरफ आ रहा था। जिसे संविधान चौक पर रोका गया और हाईवा चैक करने पर, हाईवा में हार्ड मुरुम लोड मिली, जिससे मुरुम उत्खनन एवं परिवहन के संबंध में पूछताछ की, जिसने पास में कोई रॉयल्टी नहीं होना बताया एवं हाईवा में हार्ड मुरुम मुकुनवारा से भरकर लाना बताया। पुलिस ने आरोपी हाईवा चालक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हार्ड मुरुम व घटना में प्रयुक्त हाईवा जब्त कर धारा ३७९ एवं ४/२१ खान खनिज अधिनियम तथा ६६/१९२क मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
