हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेटः अब गुरुग्राम ने पकड़ी ऑनलाइन राह

गुरुग्राम । हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर अब लोगों की भीड़ पंजीकरण केंद्रों पर बढ़ने लगी है। दिल्ली पुलिस ने घोषणा की है कि जिसके वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं होगी उसका 5 हजार रु का चालान होगा। इस घोषणा के बाद लोगों की भीड़ बढ़ गई। वही पड़ोसी हरियाणा ने इस मामले में ऑनलाइन हो जाने का फैसला किया है। यूपी ने तो हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर हाथ ही खड़े कर दिये हैं। अब तक वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए लघु सचिवालय के पास स्थित शांति नगर कार्यालय जाना पड़ता था, लेकिन वहां भीड़ बढ़ने लगी। किंतु अब नंबर प्लेट के लिए कहीं से भी आवेदन किया जा सकता है और इसे पास के किसी सेंटर पर मंगवाया भी जा सकता है। वाहन चालक यहां (www.hsrphr.com.) आवेदन कर सकते हैं। भुगतान भी ऑनलाइन किया जा सकता है और उसकी स्थिति भी देखी जा सकती है।

Leave a Reply