हिमाचली युवती से रेप का आरोपी गिरफ्तार, 4 और लड़कियों को बना चुका था शिकार

मोहाली में कॉल सेंटर पर काम करने वाली हिमाचली युवती से रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी से पूछताछ में सामने आया है कि वो इससे पहले चार लड़कियों से छेड़छाड़ और चार लड़कियों से दुष्कर्म की वारदात को भी अंजाम दे चुका था.

इस मामले को हल करने की पुष्टि के लिए खुद एआईजी वी नीरजा एसएसपी दफ्तर में पहुंची थी. परंतु आलाधिकारियों ने आरोपित का नाम बताने से इंकार कर दिया. एआईजी वी. नीरजा ने बताया कि आरोपित की अभी शिनाख्त परेड करवानी है इसलिए उसका नाम नहीं बता सकते.

सूत्रों के अनुसार पकड़े गए आरोपित की पहचान लक्की (32) निवासी बलौंगी के रूप में हुई है. पुलिस ने उसे एक दिन पहले गिरफ्तार कर लिया था, जिसे ज्युडिशियल कस्टडी भेजा जा चुका है. अब जेल में आरोपित की शिनाख्ती परेड के लिए जज सहित सीआईए टीम व आलाधिकारियों की 10 मैंबर टीम जाएगी.

शिनाख्त परेड के बाद मोहाली पुलिस आरोपित का रिमांड हासिल करेगी. बता दें कि आरोपित ने 15 अप्रैल को एक हिमाचल युवती से दुष्कर्म किया था, जिसके खिलाफ सोहाना थाने में आईपीसी की धारा 376, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था.

वी नीरजा ने बताया कि आरोपी टैक्सी ड्राइवर है, जिसकी उम्र करीब 32 साल है. हालांकि उसके नाम का उन्होंने खुलासा नहीं किया. उनका कहना था कि यह मामला काफी गंभीर है. कानूनी कार्रवाई व अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस उसका नाम बताएगी. आरोपी ने सारी वारदात को जिले के अंदर ही अंजाम दिया है. वह 10 महीने से शहर में रह रहा था.

Leave a Reply