हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव : मतदान जारी, वीरभद्र और धूमल दोनों ने जताया जीत का भरोसा

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरु हुई जोकि कुछ ही देर और यानी शाम 5 बजे तक वोट चलनी है. प्रेम कुमार धूमल ने दावा किया कि हमारा लक्ष्य 50 से अधिक सीटें पाने का था, अब 60 हमें लगता है हम 60 का आंकड़ा पार कर सकते हैं. वहीं, वीरभद्र ने भी जीत का भरोसा जताते हुए कहा है कि अगली सरकार भी कांग्रेस की ही होगी और हमें बहुमत प्राप्त होने का पूरा भरोसा है.


दोपहर 12 बजे तक राज्य में 28.6% मतदान दर्ज किया गया जबकि दोपहर 2 बजे तक 54 फीसदी मतदान दर्ज किए जाने की खबर आ रही है. 68 विधानसभा सीटों के लिए आज हिमाचल के लोग वोट डालने के लिए अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं. यहां पर VVPAT वाली EVM मशीनों के ज़रिए वोटिंग हो रही है.


पीएम ने कहा, रिकॉर्ड वोटिंग करें


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अर्की, बीजेपी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल सुजानपुर से चुनाव लड़ रहे हैं. इस बार वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य भी पहली बार चुनाव मैदान में हैं. राज्य में 11,500 जवानों समेत 6400 होमगार्ड्स तैनात किए गए हैं. अर्द्धसैनिक बलों की 65 टुकड़ियां भी सुरक्षा और  व्यवस्था को कायम रखने के लिए तैनात की गई हैं. शांतिपूर्ण मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है.


प्रेमकुमार धूमल और वीरभद्र सिंह खुद के लिए नहीं डाल सकेंगे वोट


राज्य में कड़ा मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है. चुनावी रण क्षेत्र में 62 विधायकों सहित 337 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, 10 मंत्री, आठ मुख्य संसदीय सचिव, विधानसभा के उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और एक दर्जन से ज्यादा पूर्व मंत्री समेत अन्य चुनावी मुकाबले में हैं. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सत्तारूढ़ कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री धूमल की अगुवाई में भाजपा सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. बसपा 42 सीट पर, इसके बाद माकपा 14 सीट पर, स्वाभिमान पार्टी और लोक गठबंधन पार्टी छह-छह सीटों पर और भाकपा तीन सीटों पर मैदान में है.

बुजुर्ग महिला बर्फी देवी, समीरपुर निवासी, ने सुबह की वोटिंग


बीजेपी की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल रह चुके हैं कॉलेज में अंग्रेजी के प्रवक्ता


राज्य में 7521 पोलिंग स्टेशन हैं और आइए जानें राज्य में मतदाताओं के संबंध में जानकारी :


कुल मतदाता- 50,25,941

पुरुष – 25,31,321

महिला – 24,57,032

सर्विस वोटर – 37,574

अन्य – 14


ये हैं हिमाचल के हैवीवेट कैंडिडेट

प्रेम कुमार धूमल, बीजेपी, सुजानपुर, सीएम पद के उम्मीदवार

प्रमोद वर्मा, बीजेपी, शिमला देहात, वीरभद्र के बेटे विक्रमादित्य के ख़िलाफ़

विजय ज्योति सेन, बीजेपी, कुसुमपट्टी, वीरभद्र की पत्नी की रिश्तेदार

अनिल शर्मा, बीजेपी, मंडी, पूर्व मंत्री सुखराम के बेटे

इंदु गोस्वामी, बीजेपी, पालमपुर, अध्यक्ष,बीजेपी प्रदेश महिला मोर्चा

सतपाल सिंह सत्ती, बीजेपी, ऊना, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

वीरभद्र सिंह, कांग्रेस, अर्की, मुख्यमंत्री

राजिंदर राणा, कांग्रेस, सुजानपुर, धूमल के ख़िलाफ़ मैदान में

विक्रमादित्य सिंह, कांग्रेस, शिमला देहात, वीरभद्र सिंह के बेटे

सुखविंदर सिंह, कांग्रेस, नादौन, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

वर्तमान में राज्य की 68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस और भाजपा के क्रमश: 35 और 28 विधायकों के साथ चार निर्दलीय हैं और एक सीट खाली है. चुनावों में 180 से ज्यादा निर्दलीय और कांग्रेस के एक दर्जन से ज्यादा बागी मुकाबले में हैं. कुल 50,25,941 योग्य मतदाता हैं. राज्य में 7,525 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. मुख्य निर्वाचन अधिकारी पुष्पेंद्र राजपूत ने बताया कि सुरक्षा के लिए पुलिस और होमगार्ड के 17,850 कर्मियों के अलावा केंद्रीय अर्द्धसैन्य बल की 65 कंपनियां तैनात की गयी है.

मंगलवार को समाप्त हुए 12 दिवसीय सघन प्रचार अभियान में भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों ने 450 से ज्यादा रैलियां कीं. भाजपा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा प्रमुख अमित शाह ने क्रमश: सात और छह रैलियों को संबोधित किया.

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने तीन रैलियों को संबोधित किया. भ्रष्टाचार को मुख्य मुद्दा बनाकर प्रचार अभियान में भाजपा ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर जमकर निशाना साधा जबकि कांग्रेस ने जीएसटी और नोटबंदी को लेकर कांग्रेस पर प्रहार किया.

Leave a Reply