हिसार में सोमवार को नहीं कोई कोरोना और डेंगू का केस

 

हिसार। में कोरोना और डेंगू के मामलों में राहत बनी हुई है। हिसार जिला सर्विलांस अधिकारी एवं आईडीएसपी इंचार्ज डॉ सुभाष खतरेजा ने बताया कि सोमवार को जिले में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। जिले में एक्टिव केस 3 तथा रिकवरी रेट 97.88 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक 8 लाख 18 हजार 16 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें संक्रमण के कुल 54 हजार 5 मामले सामने चुके हैं। अब तक कुल 52 हजार 861 लोग कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। पहली लहर में संक्रमण के 17 हजार 147 जबकि दूसरी लहर में अब तक 36 हजार 858 मामले दर्ज किए गए हैं।

Leave a Reply