हॉट मोनालिसा ने उड़ाए फैंस के होश 

भोजपुरी फिल्मी दुनिया की मशहूर अदाकारा और टीवी ऐक्ट्रेस मोनालिसा इन दिनों अपने हॉट लुक से फैंस के होश उड़ाने में लगी हुई हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि तीन साल पहले जबरदस्त सफल रहा भोजपुरी गाना 'कवन जादू कईलू' एक बार फिर फैन्स के होश उड़ाते हुए नजर आया है। यहां आपको बतला दें कि मोनालिसा ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर इस गाने के विडियो को शेयर किया है। मोनालिसा ने अपने पति को 'भोला-भाला और हलकट लड़का' बताकर लोगों का ध्यान खींचा है। दरअसल गाने में मोनालिसा और उनके पति विक्रांत हॉट और रोमांटिक अंदाज में  नजर आए हैं। दोनों का यह अंदाज फैन्स को काफी पसंद आया है। यह गाना भोजपुरी फिल्म 'प्रेम लीला' का है जिसे पामेला जैन ने अपनी आबाज दी है और गाने के बोल कवि प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। यहां एक राज से और पर्दा उठाते चलें कि मोनालिसा वही हैं जिन्होंने साल 2017 में 'बिग बॉस' के घर में एंट्री ली थी और वहीं रहते हुए ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विक्रांत से शादी रचा ली थी। बहरहाल हॉट मोनालिसा अपने फैंस के होश उड़ाती नजर आई हैं। 

Leave a Reply