हॉन्ग कॉन्ग में सड़कों पर उतरे हजारों समर्थक

हॉन्ग कॉन्ग । हॉन्ग कॉन्ग में लोकतंत्र समर्थक हजारों लोगों ने पुलिस प्रतिबंध के बावजूद शनिवार को रैली निकाली। तीन महीने से जारी राजनीतिक गतिरोध के बीच पिछले सप्ताहांत सबसे अधिक हिंसक झड़पें हुई थीं। इसके बाद पुलिस ने सुरक्षा कारणों से प्रदर्शनों पर रोक लगाते हुए लोगों को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी। चेतावनी के बाजवूद बड़ी संख्या में लोग काले रंग की टी शर्ट पहनकर सड़कों पर उतरे और यातायात बाधित कर दिया। उन्होंने रिक्लेम हॉन्ग कॉन्ग और रिवॉल्यूशन ऑफ आवर टाइम्स के नारे लगाए। पुलिस ने चीन सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाले विभाग-संपर्क कार्यालय के आसपास नए सिरे से घेरेबंदी की है। संभावित झड़पों की आशंका के मद्देनजर पानी की बौछार करने वाले वाहन तैनात किए गए हैं। चेतावनी के बावजूद बड़ी संख्या में लोग काले रंग की टी शर्ट पहनकर शनिवार की दोपहर कई सड़कों से मार्च करते हुए सिटी सेंटर के खेल मैदान में एकत्र हुए और विरोध दर्ज कराया।

Leave a Reply