होंडा शाइन ने बनाया कीर्तिमान, अभी तक भारत में 90 लाख यूनिट सेल 

नई दिल्ली । होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की शाइन 125 बाइक ने नया कीर्तिमान बनाया है। होंडा के अनुसार बाइक की अभी तक भारत में 90 लाख यूनिट सेल हो चुकी है। बता दें होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर ने शाइन 125 बाइक को 2006 में लांच किया था। डेब्यू के दो साल बाद तक बाइक का बाजार में इतना दबदबा हो गया था की, बाजार में बिकने वाली हर तीसरी बाइक होंडा शाइन 125 हुआ करती थी। बता दें होंडा शाइन की पहली 10 लाख यूनिट केवल 54 महीने में सेल कर दी गई थी। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर के मुताबिक 125 सीसी के सेगमेंट में शाइन की मार्केट में हिस्सेदारी 39 फीसदी की है। होंडा के अधिकारियों ने बताया कि कंपनी ने 2014 तक इस बाइक की 30 लाख यूनिट बेची जा चुकी थी। इस दौरान शाइन की बाजार में हिस्सेदारी 33 फीसदी थी। वहीं 2018 में तक कंपनी ने बाइक की 70 लाख यूनिट बेचने का आंकड़ा पार कर दिया था। होंडा ने 2020 तक शाइन की 90 लाख यूनिट पूरे देश में बेचने का कीर्तिमान बनाया है। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के मुताबिक शाइन में बीएस6 मानक का 125सीसी का इंजन लगाया जा रहा है। जो 10.72बीएचपी की पावर और 10.9एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। 

Leave a Reply