होटल संचालक की चाकू से गोदकर हत्या, चेहेर पर किए कई वार

बेतिया। बेतिया में एक होटल संचालक की घर में घुसकर अपराधियों ने घर में सोए कारोबारी सुखदेव शर्मा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना बेतिया अनुमंडल के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित बरवत सेना गांव की है। बेतिया-अरेराज पथ पर बरवत सेना गांव के पास सड़क पर सुखदेव शर्मा चाय और नाश्ता का एक छोटा सा होटल चलाता था और उसी में वह सोया था। सुबह परिजनो ने देखा की खून से सना हुआ सुखदेव का शव पड़ा हुआ है। उसके चेहरे पर चाकू से वार किये गये थे। एसडीपीओ सदर ने बताया कि मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम के साथ हीं डॉग स्कवायड की टीम को भी बुलाया गया हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पुत्र ने बताया कि सुखदेव पहले कश्मीर में लकड़ी का काम करता था और लॉकडाउन में घर आ गया था जिसके बाद वह अपने घर के पास हीं एक छोटा सा चाय नाश्ता का दुकान चलाता था। उसके बेटे ने बताया कि वह काम से कहीं गया हुआ था। सुबह फोन पर जानकारी मिली कि उसके पिता की हत्या कर दी गई है, हालांकि सुखदेव की किसी से कोई दुश्मनी नहीं होने की बात कही जा रही है, लेकिन पुलिस सभी बिंदुओ पर गहनता से जांच कर रही है। 

Leave a Reply