होममेड उबटन से हाथ और पैर के करे हेयर रिमूव

हाथ और पैरों के हेयर रिमूव करने के लिए हमेशा पार्लर जाना आसान नहीं होता। इसमें पैसों के अलावा टाइम भी ज्यादा खर्च होता है। ऐसे में आप घरेलू उपायों से भी हाथ और पैरों के बाल हटा सकते हैं।
कच्चा पपीता भी कारगर
अनचाहे बाल हटाने के घरेलू उपाय के रूप में कच्चे पपीता का उपयोग किया जा सकता है। कच्चे पपीते में ऐसे एंजाइम होते हैं जो बालों को जड़ से उखाड़ने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये एंजाइम नए बालों को भी उगने से रोकते हैं।
हाथ व पैर के बाल को हटाने के लिए आप कच्चे पपीता का 2 छोटा चम्मच पेस्ट लें और इसमें ½ चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं। इन दोनो को मिलाकर अच्छा पेस्ट तैयार करें, और हाथ और पैर के बाल हटाने के लिए उपयोग करें। 15 मिनिट के बाद आप इसे गर्म पानी से धो लें।
हल्दी का करें इस्तेमाल
हाथ और पैर की वैक्सिंग के लिए आप हल्दी का उपयोग घरेलू उपायों में कर सकते है। इसके लिए आप 4-5 चम्मच हल्दी, थोड़ा सा बेसन या चावल का आटा और दूध को मिला लें। अब इस पेस्ट को हाथ और पैर के अनचाहे बालों पर लगा लें और 15 मिनट बाद जब ये थोड़ा सूख जाए, तो गुनगुने पानी से धो लें। यह बालों को हटाने में मदद करता है।
चीनी और नींबू का घोल
चीनी और नींबू का उपयोग हाथ व पैर के बाल हटाने के घरेलू नुस्खे में किया जा सकता है। चीनी का सिरका चिपचिपा होता है जो त्वचा में न चिपक कर, केवल बालों में चिपकता है। इसके लिए आप 2 चम्मच चीनी और 2 चम्मच ताजा नींबू के रस को मिलकर, इसमें 8-10 चम्मच पानी मिला दें।
इस मिश्रण को हल्का गर्म करे और फिर इसे ठंडा होने के बाद हाथ और पैरों के बालों पर लगाएं। लगभग 20 मिनिट तक इसे सूखने दें और फिर रगड़ कर धो लें।
