होली-धुलेंडी को लेकर अहमदाबाद पुलिस आयुक्त ने जारी की अधिसूचना

अहमदाबाद | आगामी होली-धुलेंडी पर्वर को लेकर अहमदाबाद शहर पुलिस आयुक्त संजय श्रीवास्तव ने अधिसूचना जारी की है| जिसके मुताबिक होली पर्व पर परंपरागत रूप से मर्यादित संख्या में होलिका दहन किया जा सकेगा| साथ ही होली की प्रदक्षिणा और धार्मिक विधि भी की जा सकेगी| लेकिन होलिका दहन के दौरान भीड़ एकत्र न हो और कोविड नियमों का कड़ाई से पालन हो, इसकी जिम्मेदारी आयोजक की होगी| होलिका दहन के दूसरे दिन धुलेंडी पर सार्वजनिक रंगोत्सव और सामूहिक कार्यक्रम पर प्रतिबंध रहेगा| होली-धुलेंडी के त्यौहार में सार्वजनिक स्थलों से गुजरते राहगिरों, वाहन, मकान या वाहनों में आने-जाने वाले लोगों पर रंग, कीचड़, रंग मिश्रित पानी या तैली समेत ऐसी कोई वस्तु डालने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी| साथ ही होली-धुलेंडी पर रुपयों की उगाही या अन्य किसी ईरादे से राहगिरी या वाहनों को रोका नहीं जा सकेगा| आदेश का उल्लंघन करनेवालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी|

Leave a Reply