होली-धुलेंडी पर खुला रहेगा अंबाजी मंदिर, नहीं खेली जाएगी फूलों से होली

अहमदाबाद | विख्यात शक्तिपीठ अंबाजी मंदिर होली-धुलेंडी के अवसर पर खुला रहेगा, लेकिन अबकी बार फूलों से खेली जानेवाली होली नहीं होगी| राज्य में बढ़ते कोरोना संकट को देखते हुए यह फैसला किया गया है| उत्तरी गुजरात के बनासकांठा जिला स्थित 51 शक्तिपीठों में से एक अंबाजी मंदिर में प्रति दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं| पिछले कई दिनों से राज्यभर में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है| कोरोना की केसों की वृद्धि को देखते हुए सरकार ने आगामी होली-धुलेंडी के सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है| सीमित संख्या में लोगों की उपस्थिति के बीच होलिका दहन को मंजूरी सरकार ने दी है| लेकिन धुलेंडी पर सार्वजनिक रंगोत्सव पर प्रतिबंध लगा दिया है| कोरोना संकट को देखते हुए द्वारकाधीश मंदिर होली-धुलेंडी पर श्रद्धालुओं के बंद रहेगा| हांलाकि द्वारकाधीश मंदिर में पूजा-आरती अपने समय पर होगी| वहीं उत्तरी गुजरात स्थित अंबाजी मंदिर होली-धुलेंडी पर खुला रहेगा| परंतु धुलेंडी पर फूलों से खेली जानेवाली होली इस साल स्थगित कर दी गई है| राज्य सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक मंदिर ट्रस्ट ने फूलों से खेली जानेवाली होली स्थगित करने का फैसला किया है|

Leave a Reply