‎सलमान खान ने कहा- “दबंग 3” पिटी तो देशभर में पिटेगी 

मुंबई। बॉलिवुड के दबंग सलमान खान की फिल्म "दबंग 3" का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ‎जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है ‎कि "दबंग" की पिछली फिल्मों की तरह इस फिल्म में सलमान खान की पुलिस की दबंग छवि देखने को मिल रही है। इस फिल्म के ट्रेलर में डायलॉग, ऐक्शन और चुलबुल पांडे का रोमांस लोगों को पसंद आ रहा है। वहीं इस ट्रेलर लॉन्च के मौके पर सलमान हंसी-मजाक के मूड में नजर ‎देखे गये। इस दौरान अरबाज ने बताया कि "दबंग 3" में सलमान खान ने फिल्म के सभी क्रिऐटिव डिसीजन लिए हैं। हालां‎कि सलमान ने भी पूरी तरह इन्वॉल्व होकर काम किया है। कहानी लिखी है और कास्टिंग सहित कई और बातों में भी उनका खास योगदान रहा है। इसके बाद अरबाज की बात सुनकर हंसते-हंसते सलमान ने कहा, "अरबाज ने इतना सब कहकर साफ कर दिया है कि अगर फिल्म फ्लॉप हुई तो, मेरी वजह से होगी।" हालां‎कि, ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कोई भी ऐक्टर अपनी फिल्म के फ्लॉप होने की बात मजाक में भी नहीं करता, ले‎किन ऐसे में सलमान ने कई बार मजाक करते हुए फिल्म के फ्लॉप होने की बात की है। सलमान ने बताया ‎कि मैने फिल्म दबंग 3 की स्क्रिप्ट लिखी है। ले‎किन इस बात पर सोनाक्षी सिन्हा ने कहा ‎कि "जब फिल्म क्रिटिक्स से पिटती है तो देश भर में सुपर-डूपर हिट होती है। मेरा भी अनुभव ऐसा रहा है।" इस दौरान सलमान ने सोनाक्षी को सतर्क करते हुए कहा, "देखो यह बात मैं कह सकता हूं, तुम नहीं।" साथ उन्होंने बताया ‎कि "पहले मैं दबंग 3 की तमिल, तेलुगु और कन्नड़ की डबिंग खुद कर करने वाला था, मैंने रिकॉर्डिंग स्टूडियो में डबिंग करने की शुरुआत भी कर दी थी, तमिल की कुछ लाइनें डब की तो वहां मौजूद निर्देशक प्रभुदेवा की टीम के एक साथी ने कहा, बहुत अच्छा कर रहे हैं सर… वह ठीक है, ठीक है, बोलते हुए मेरी तारीफ करते रहे और मैंने सोचा कि कितनी सरल भाषा है यह। ले‎किन जब यह डबिंग चेक करने के लिए फिल्म के डायरेक्टर प्रभु देवा के पास गई तो प्रभु ने मुझसे पूछा कि सर आपने कौन सी भाषा में यह डबिंग की है।" हालां‎कि फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। 
 

Leave a Reply