12वीं एकाउंटेंसी के पेपर लीक होने की चर्चा, cbse ने इसे अफवाह बताया

अजमेर.केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के एकाउंटेंसी पेपर के लीक होने की चर्चा। प्रदेश समेत देशभर में छाई रही मामले की गंभीरता को देखते हुए दोपहर में CBSE को बयान जारी करना पड़ा cbse ने स्पष्ट किया की पेपर लीक नहीं हुआ है। यह कुछ शरारती तत्वों की सोशल मीडिया पर उड़ाई मात्र है CBSE इस मामले में FIR भी दर्ज करा रही है।जानें पूरा मामला…



– CBSE की वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी रामा शर्मा के अनुसार मामला CBSE तक भी पहुंचा था। – इस पर पूरी जांच कराई गई देशभर के सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र पूरी तरह Intake मिले।


– कहीं पर भी किसी प्रकार का कोई गड़बड़ी नहीं मिली कुछ शरारती तत्वों ने WhatsApp और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों पर एकाउंटेंसी के पेपर के लीक होने की अफवाह फैलाई है।



– CBSE प्रशासन इसे गंभीरता से ले रहा है और FIR भी दर्ज कराने की कार्यवाही की जा रही है। – आज बारहवीं का एकाउंटेंसी का पेपर था पेपर निर्धारित समय पर शुरू हुआ लेकिन कुछ देर बाद ही सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से इस पेपर के लीक होने की खबरें आने लगी विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी परेशान होना पड़ा मामले की गंभीरता को देखते हुए cbse ने यह बयान जारी किया।


Leave a Reply