12 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने वाला पकड़ा गया

जयपुर । मानसरोवर इलाके में बारह वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपितों पर शिकंजा कंस लिया है, जल्द ही पुलिस को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि स्वर्णपथ मानसरोवर निवासी 12 वर्षीय बालिका से दंरिदंगी का मामला मानसरोवर थाने में दर्ज हुआ था। घटनाक्रम के मुताबिक, 1 जनवरी की शाम 12 वर्षीय बालिका रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई। परिजन व आस-पड़ौसी बालिका की तलाश कर रहे थे। बालिका रोते-बिलखते घर के पास मिल गई। जिसके बाद बालिका से परिजनों ने पूछा, तो उसने बताया कि गली के कॉर्नर पर एक लडक़ी और लडक़ा मिले थे, जो बहला-फुसलाकर अपने साथ एक कमरे पर ले गए। कमरे में मौजूद लडक़ा हुक्का पी रहा था। जिसने उसके साथ छेड़छाड़ की। कमरे में भरे धूएं से वह बहोशे गई। जिसके बाद उसके साथ गलत काम किया गया। होश आने पर शोर मचाने पर पिता को जान से मारने की धमकी देकर शांत करवा दिया और घरवालों को बताने के लिए झूठी कहानी भी बताई। घटना का पता चलने पर पीडि़ता के पिता ने थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की। पुलिस ने आरोपितों पर शिकंजा कंस लिया है।
