13 दिन तरसाने के बाद राजधानी में फिर झमाझम

मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में सक्रिय हुआ मानसून, बाकि जगहों पर भी हल्की बारिश
भोपाल। मध्यप्रदेश से रूठा मानसून शुक्रवार को कुछ स्थनों पर पुन: मेहरबान हो गया। 13 दिन सूखी राजधानी भोपाल में झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। हालांकि प्रदेश के अन्य हिस्सों को अब भी बारिश का इंतजार है, बारिश न होने से किसान परेशान हैं। मौसम वैज्ञानिक शैंलेंद्र नायक ने ईएमएस से चर्चा में बताया कि पूर्वी मध्यप्रदेश में मानसूनी गतिविधियां देखी जा रही हैं। देश की बात करें तो आज से मानसून पूरे देश में सक्रिय गया है।
यहां हो सकती है भारी बारिश
आगामी 48 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के बुरहानपुर, खण्डवा, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, रायसेन, भोपाल, सीहोर, विदिशा, अशोकनगर, शिवपुरी में भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, निवाड़ी टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, सागर,नरसिंगपुर, पन्ना, सिवनी, मंडला, बालाघाट, भिंड, दतिया, ग्वालियर जिलों इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई। शेष जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्य वर्षा होने का अनुमान है।
……………….
कहां कितनी बारिश
डिंडोरी 58.4
भोपाल(शहर) 43
मंडला 41.4
अनूपपुर 39.0
जबलपुर 23.2
बालाघाट 22.2
भोपाल 20.2
सिवनी 10.0
(बारिश मिली मीटर में)
…………….
गर्मी ने भी किया परेशान
शहर तापमान
भोपाल 35
इंदौर 34.8
जबलपुर 35.2
ग्वालियर 37.6
