15 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़खानी का मामला, मुकदमा दर्ज

कुशीनगर ।उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में 15 वर्षीय किशोरी के साथ कुछ युवकों द्वारा छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है । किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को अज्ञात युवकों के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है ।

कुशीनगर की यह घटना यहां हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहाँ रविवार की रात किशोरी गांव के बाहर खेत की तरफ गई थी। उसे अकेला देख वहीं मौजूद कुछ अज्ञात युवक छेड़छाड़ करने लगे। बेटी ने शोर मचाया तो गांव के लोग वहां पहुंचे। लोगों को देखकर आरोपी युवक भाग निकले।किशोरी ने घर पहुच कर घटना की सूचना अपने परिजनों को दी। जिस पर पिता ने रात में डॉयल 112 पर सूचना दी। 

सूचना पर एसओ हनुमानगंज ज्ञानेंद्र राय भी फोर्स लेकर पहुंचे और पीड़िता व परिजनों का बयान लिया। इधर किशोरी के पिता की तहरीर पर अज्ञात युवकों के खिलाफ सोमवार को पुलिस ने छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।अजय कुमार त्रिपाठी ईएमएस 

Leave a Reply