15 वर्षीय किशोरी से चार शख्सों ने किया गैंगरेप

भावनगर | शहर के शिवाजी सर्कल से निकट से एक 15 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर चार शख्सों ने गैंगरेप किया| मामला दर्ज होते ही पुलिस ने चंद घंटों में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया| जानकारी के मुताबिक भावनगर के योगीनगर क्षेत्र में रहनेवाली 15 वर्षीय किशोरी गत 8 मई को शिवाजी सर्कल के निकट से गुजर रही थी| उस वक्त प्रकाश, मनीष, प्रदीप और निरव नामक युवकों ने उसका अपहरण कर लिया| चारों शख्स किशोरी को निर्जल स्थल पर ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया| हवसखोरों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची किशोरी की हालत देख परिवार कांप उठा और उसे लेकर घोघा रोड पुलिस थाने पहुंच गया| पुलिस ने पीड़ित किशोरी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर चंद घंटों में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे धकेल दिया है|

Leave a Reply