16 जनवरी से 80 केन्द्रों में लगेगी कोरोना की वैक्सीन, एक दिन में 10 हजार लोग लगा सकेंगे टीका

भोपाल. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में कोरोना संक्रमण (Corona Infection) से बचने के लिए वैक्सीन लगाने की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है. वैक्सीनेशन की तैयारियों के तहत अब सरकारी अधिकारी रजिस्ट्रेशन करेंगे. इससे पहले वैक्सीन के रख-रखाव समेत अन्य तैयारियों का ड्राई रन किया जा चुका है. वैक्सीनेशन की मॉनिटरिंग का जिम्मा भी सरकारी अधिकारियों को ही सौंपा गया है. इसके लिए कंट्रोल रूम भी भोपाल में बनाया जाएगा. शुरुआती कोरोना वैक्सीनेशन का कंट्रोल रूम स्मार्ट सिटी में बनाने की तैयारी की जा रही है.

आगामी 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीन लगाने की शुरुआत भोपाल में हो जाएगी. 1 दिन में 8 से 10 हज़ार लोगों को वैक्सीन लगाने की तैयारी की जा रही है. शुरुआती दौर में फ्रंट लाइन वॉरियर को वैक्सीन लगाने का काम किया जाएगा. इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन की जिम्मेदारी सरकारी अधिकारियों की होगी. जिस व्यक्ति का रजिस्ट्रेशन है उसी को टीकाकरण किया जाएगा.

एकसाथ शुरू होगा वैक्सीनेशन
प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन एक साथ ही शुरू किया जाएगा. 1 दिन में 8 से 10 हज़ार लोगों को वैक्सीन लगाए जाने की तैयारी की गई है. पहले ही चरण में 30 हज़ार स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण किया जाएगा. उसके बाद फ्रंटलाइन वर्कर और उसके बाद दूसरे लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी. एक सेंटर पर करीब 100 लोगों को वैक्सीन लगाने की तैयारियां की गई हैं. फर्स्ट फेस में अवकाश और दूसरे टीकाकरण के दिन कोरोना की वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी. 16, 18, 20 और 23 जनवरी को वैक्सीन के फर्स्ट फेस को खत्म कर दिया जाएगा. 3 से 5 दिन में टीकाकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. वैक्सीनेशन को लेकर भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बैठक ली.
 

Leave a Reply