20 साल का सौतेला बेटा 21 साल की मां से करता था रेप, अरेस्ट

फरीदाबाद
सराय ख्वाजा इलाके में रहने वाली एक महिला ने अपने सौतेले बेटे पर रेप का आरोप लगाया है। सेक्टर-16 महिला थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच अधिकारी सुमनलता ने बताया कि आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। 21 वर्षीय महिला ने दी शिकायत में बताया कि 3 साल पहले उसकी शादी कॉलोनी के ही एक व्यक्ति के साथ हुई थी।

महिला के अनुसार, 'उसके पति की पहली पत्नी की कुछ समय पूर्व मौत हो गई थी। महिला ने बताया कि उसके पति की पहली पत्नी का 20 साल का एक बेटा उनके साथ ही रहता है। आरोप है कि करीब 4 महीने पहले उसका पति मजदूरी करने गया था, तभी उसका सौतेला बेटा घर में आ गया और जान से मारने की धमकी देकर रेप किया।'

महिला का कहना है कि घटना के बाद आए दिन आरोपी इसी तरह धमकी देकर उसके साथ रेप करता रहा। 30 सितंबर को भी आरोपी ने महिला के साथ मारपीट करते हुए रेप किया, जिसके बाद रविवार को महिला ने पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस फिलहाल मामले की पड़ताल कर रही है और आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है।

Leave a Reply