21228 एक्टिव केस, 17 अगस्त को थे 10232 यानी 29 दिन में दोगुने से ज्यादा

राजनीति का संक्रमण:90000 पार संक्रमित; प्रदेश में 2483 नए मरीज, 21228 एक्टिव केस, 17 अगस्त को थे 10232 यानी 29 दिन में दोगुने से ज्यादा

धार | बदनावर क्षेत्र में नर्मदा का पानी आने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा कलश यात्राएं निकाली जा रही है। उपचुनाव के कारण इनमें भीड़ जुटाई जा रही है। धार में अब तक 1467 पॉजिटिव केस और 20 लोगों की मौत हो चुकी है।
ग्वालियर जिले में 12, छिंदवाड़ा में 9, भोपाल में 5, इंदौर में 4 मौत
संक्रमण की दर भी 11.9% पहुंची 1 सितंबर को यह 7.3 %थी

प्रदेश में सोमवार को अब तक के सबसे ज्यादा 2483 नए संक्रमित सामने आए। इसी के साथ अब कुल संक्रमतों की संख्या भी 90 हजार 730 पर पहुंच गई है। यही नहीं, प्रदेश में एक ही दिन में 30 लोगों की मौत भी हुई है, इनमें सबसे ज्यादा 12 ग्वालियर जिले में हुई। इनमें 9 लाेग ग्वालियर के हैं। ​​​काेराेना संक्रमण के कारण एक दिन में हाेने वाली माैताें का यह आंकड़ा सबसे ज्यादा है। छिंदवाड़ा में जेलर यजुवेंद्र वाघमारे सहित 9 लोगों की मौत हो गई। भोपाल में भी पांच लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। संक्रमण की दर भी 11.9 प्रतिशत पर पहुंच गई है। अगर इसी रफ्तार से संक्रमित बढ़े तो 21 सितंबर तक कुल संक्रमितों की संख्या एक लाख पार हो जाएगी।

संक्रमण में बढ़ाेतरी की स्थिति यह है कि पिछले पांच दिन में ही 10 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए है।सभी जिलों में संक्रमित तेज़ी से बढ़ रहे हैं। सबसे चिंता की बात यह है कि सोमावर को 20 हजार 855 जांचें हुई जिसमें से करीब 12 प्रतिशत मामले पॉजिटिव आए। जांच कम होने के बावजूद संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है।

एम्स ने आईसीयू में 10 बेड बढ़ाए, जेपी अस्पताल में 16 बेड का आईसीयू शुरू
एलएन मेडिकल कॉलेज एंड जेके हॉस्पिटल के डायरेक्टर अनुपम चौकसे ने बताया कि अस्पताल के जनरल वार्ड और आईसीयू में 4 – 4 बेड खाली है। आईसीयू के 4 बेड , अस्पताल के दूसरे वार्ड में भर्ती मरीजों की सेहत बिगड़ने पर इमरजेंसी में उन्हें शिफ्ट करने के लिए रिजर्व किए हैं।

हमीदिया अस्पताल ने सुधारी की रिकार्ड की हेराफेरी : हमीदिया अस्पताल में 40 बेड के कोविड आईसीयू में अब केवल 11 बेड खाली हैं। अस्पताल प्रबंधन ने सोमवार को सार्थक एप पर संस्थान के आईसीयू के बेड की सही संख्या (40 बेड) दर्ज की। रविवार काे एप पर अस्पताल के आईसीयू की क्षमता 100 बेड दिखाई गई थी। वहीं दूसरी ओर एम्स प्रबंधन ने साेमवार काे संस्थान के आईसीयू में 10 बेड बढ़ा दिए। इससे यहां आईसीयू की पलंग क्षमता 30 से बढ़कर 40 हाे गई है।

फिर भी बेपरवाह पार्टियां : आस्था व हक के नाम पर बांट रहीं कोरोना

भोपाल| कर्जमाफी और बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर किसान कांग्रेस ने सोमवार को प्रदर्शन करते हुए कृषि मंत्री कमल पटेल के बंगले का घेराव करने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर बाद में छोड़ दिया।
भोपाल| कर्जमाफी और बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर किसान कांग्रेस ने सोमवार को प्रदर्शन करते हुए कृषि मंत्री कमल पटेल के बंगले का घेराव करने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर बाद में छोड़ दिया।
मुख्यमंत्री की हिदायत… कोरोना घातक है, इससे डरेंगे तभी लोग सावधानी रखेंगे
मुख्यमंत्री, शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार अब लोगों को कोरोना की भयावहता के बारे में बताएगी, ताकि लोग डरें और खुद सावधानी बरतें। कोरोना संक्रमण घातक है। इससे डरना आवश्यक है। तभी हर व्यक्ति सावधानी का गंभीरता से पालन करेगा। सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं को सक्रिय होकर कोरोना से बचाव की सावधानियां बतानी होंगी।

भोपाल में 210 नए मरीज, संक्रमित 14 हजार पार
भोपाल | राजधानी में सोमवार को 210 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। यहां मरीजों की संख्या बढ़कर 14475 पर पहुंच गई है। सोमवार को पॉजिटिव मिले मरीजों में बरखेड़ा पठानी स्थित रिऋी ईस्ट सिटी निवासी एक परिवार के सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

कोविड अस्पतालों में 88% बेड फुल
राजधानी के एम्स, हमीदिया, चिरायु, एलएन मेडिकल और जेपी अस्पताल में 88 प्रतिशत बेड फुल हो चुके हैं। इन अस्पतालों में कुल 1514 सामान्य बेड हैं, इनमें से महज 169 खाली हैं। जबकि, 260 आईसीयू बेड में से 42 ही खाली हैं।

* जानकारी सार्थक ऐप के अनुसार

Leave a Reply