24 घंटे में करीब 3.43 लाख मरीज मिले और 3.44 लाख ठीक हुए

नई दिल्ली | देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम हो रही है। बीते 24 घंटे में देश में 3 लाख 42 हजार 896 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई, जबकि 3 लाख 44 हजार 570 ठीक हो गए और 3,997 मरीजों की मौत हो गई। इस महीने ऐसा तीसरी बार हुआ जब नए मरीजों से ज्यादा ठीक हुए हैं। इससे 4 दिन पहले 10 मई को 3.29 लाख केस आए थे और 3.55 लाख संक्रमित ठीक हो गए थे। अगले ही दिन 11 मई 3.48 लाख नए मरीजों के मुकाबले 3.55 लाख संक्रमित रिकवर हो गए थे।कोरोना की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 9 मई को 37.41 लाख थी, जो अब घटकर 37 लाख हो गई है। गुरुवार को इसमें 5,753 की कमी आई। देश में ठीक हो चुके कोरोना मरीजों की संख्या 2 करोड़ से ज्यादा हो गई है।

18 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 18 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

14 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हाल
1. महाराष्ट्र
यहां गुरुवार को 42,582 लोग संक्रमित पाए गए। 54,535 लोग ठीक हुए और 850 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 52.69 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 46.54 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 78,857 लोगों की मौत हो गई। 5.33 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. उत्तर प्रदेश
यहां गुरुवार को 17,745 लोग संक्रमित पाए गए। 19,425 लोग ठीक हुए और 277 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 15.81 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 13.59 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,646 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 2.04 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली
दिल्ली में गुरुवार को 10,489 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 15,189 लोग ठीक हुए और 308 की मौत हो गई। अब तक 13.72 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 12.74 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 20,618 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 77,717 का इलाज चल रहा है।

4. छत्तीसगढ़
यहां गुरुवार को 9,121 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 12,274 लोग ठीक हुए और 195 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 8.92 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.61 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,289 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1.29 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात
राज्य में गुरुवार को 10,742 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 15,269 लोग ठीक हुए और 109 की मौत हो गई। अब तक 7.25 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.93 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,840 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 1.22 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश
राज्य में गुरुवार को 8,419 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 10,157 लोग ठीक हुए और 74 की मौत हो गई। अब तक 7.8 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.93 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,753 लोगों की मौत हो चुकी है। 1.08 लाख मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

 

Leave a Reply