24 घंटे में पहली बार 612 नए संक्रमित; मूसाखेड़ी, सुदामा नगर और सुखलिया नए हॉट स्पॉट,

24 घंटे में पहली बार 612 नए संक्रमित; मूसाखेड़ी, सुदामा नगर और सुखलिया नए हॉट स्पॉट, रिकवरी रेट घटकर 94.49% पर आई
क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में गुरुवार रात को कई कड़े फैसले दिए गए।
24 घंटे में दो लोगों की मौत भी हुई
शहर में गुरुवार रात हुए कोरोना विस्फोट ने सभी की धड़कनें बढ़ा दी है। बुधवार को 584 मिलने के अगले ही दिन 3772 सैंपल जांच में 612 कोरोना सामने आ गए। यह कोरोना काल में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। सबसे ज्यादा मामले मूसाखेड़ी, सुदामा नगर और सुखलिया में मिल रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार दो लोगों की मौत भी हुई है। इससे पहले 22 नवंबर 2020 को 586 और 1 दिसंबर 2020 को 595 मरीज एक दिन में सामने आए थे। लगातार बढ़ते मरीजों के कारण संक्रमण दर 13 फीसदी पर पहुंच गई है। पिछले साल 5274 सैंपल जांच में 595 मरीज पॉजिटिव आए थे। ऐसे में लगातार रिकवरी रेट भी गिरती जा रही है।
रिकवरी रेट घटी, तीन दिन से रोज हो रही दो मरीजों की मौत
612 नए संक्रमिताें के साथ ही एक्टिव मरीज बढ़कर 2718 हाे गए हैं। 12 फरवरी को सबसे कम 280 एक्टिव मरीज बचे थे। जो डेढ़ महीने में 10 गुना से ज्यादा हो गए हैं। लगातार तीसरे दिन 2 मरीजों की जान गई है। अब तक 951 की मौत हो चुकी है। पिछले 25 दिनों की बात करें तो 6811 पाॅजिटिव मरीज सामने आए हैं। वहीं, 18 मरीजों की जान गई है। इसमें से 3368 तो पिछले 8 दिनों में सामने आए हैं। अब तक कुल 9 लाख 7 हजार 950 टेस्टिंग में से 66 हजार 569 संक्रमित मिले, जिसमें से 62 हजार 900 ठीक होकर घर लौट गए। फरवरी 2021 में 97.91 फीसदी रिकवरी रेट थी जो अब घटकर 94.49 पर पहुंची गई है।
मूसाखेड़ी में सबसे ज्यादा संक्रमित मिले
शहर में 242 क्षेत्रों में नए संक्रमित मिले हैं। इसमें सबसे ज्यादा संक्रमित एरिया मूसाखेड़ी रहा, जहां सर्वाधिक 22 संक्रमित मिले हैं। वहीं, हाट स्पाट क्षेत्र सुखलिया में 16 तो सुदामा नगर 11 संक्रमित सामने आए हैं। इसके अलावा नंदा नगर, महू में 9-9 मरीज मिले हैं। बैराठी काॅलोनी, तेजाजी नगर में 8-8, मल्हारगंज में 7, सेंट्रल जेल, विजयनगर, स्कीम नंबर-71, खातीवाला टैंक, एमआइजी काॅलोनी, सिलिकान सिटी, तुलसीनगर में 6-6, राजमहल काॅलोनी, तिलक नगर, अनूप नगर, महालक्ष्मी नगर, सर्वहारा नगर, स्कीम नंबर-78, मनभावन नगर, सूर्यदेव नगर, पीपल्याहाना, विध्या नगर में 5-5 मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा 11 एरिया में 4-4, 17 स्थानों पर 3-3, 40 कॉलोनियों में 2-2 तो 146 क्षेत्रों में एक-एक मरीज मिले हैं।
समझाइश के बाद भी मास्क नहीं लगा रहे 10 दिन में दो हजार लोगों के चालान बने
कोरोना संक्रमण फैलने के बाद भी कई लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं। हैरत की बात यह है कि लोग मास्क जेब में रख रहे, कान या गले में टांग रहे, लेकिन मुंह पर नहीं लगा रहे। उधर, पिछले 10 दिनों में नगर निगम मास्क नहीं लगाने वाले दो हजार लोगों पर चालानी कार्रवाई करके पांच लाख रुपए जुर्माना वसूल चुका है।
ऐसे बढ़े मार्च में संक्रमित मरीज
तारीख संक्रमित मौत
1 मार्च 134 00
2 मार्च 156 00
3 मार्च 162 00
4 मार्च 176 00
5 मार्च 173 00
6 मार्च 161 02
7 मार्च 166 01
8 मार्च 157 01
9 मार्च 184 01
10 मार्च 196 01
11 मार्च 219 01
12 मार्च 247 01
13 मार्च 263 01
14 मार्च 259 01
15 मार्च 264 00
16 मार्च 232 01
17 मार्च 294 00
18 मार्च 309 00
19 मार्च 317 00
20 मार्च 326 00
21 मार्च 356 00
22 मार्च 387 01
23 मार्च 477 02
24 मार्च 584 02
25 मार्च 612 02
टोटल 6811 18
