25 जुलाई को राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 होगी, मुख्य परीक्षा 23 से 28 नवंबर के बीच, मेन 2019 का रिजल्ट अगस्त में,

मप्र लोक सेवा आयोग (एमपी-पीएससी) ने इस वर्ष होने वाली तमाम परीक्षाओं का रिवाइज एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। कैलेंडर के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा इसी 25 जुलाई को होगी। अगस्त में इसका परिणाम आएगा, जबकि राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2020 इसी साल 23 से 28 नवंबर के बीच हाेगी। जनवरी में रिजल्ट जारी हाेने के बाद मार्च में इंटरव्यू होंगे।

2019 की मुख्य परीक्षा का 2 साल का इंतजार खत्म होगा

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2019 का रिजल्ट अगस्त में आएगा। अक्टूबर में इंटरव्यू होंगे। इसी माह चयन सूची भी जारी होगी। वहीं 18 अप्रैल को स्थगित हुई राज्य वन सेवा परीक्षा 2019 अब 19 सितंबर को होगी। अक्टूबर में परिणाम आएंगे, जबकि इंटरव्यू नवंबर में होंगे। वहीं, नए कैलेंडर में राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए भी नवंबर माह तय किया है। दिसंबर में इसके परिणाम आएंगे, जबकि मार्च में मुख्य परीक्षा होगी। मई में रिजल्ट आएगा। इंटरव्यू जुलाई में होंगे।

इस प्रकार से होंगी अन्य परीक्षाएं

  • राज्य वन सेवा परीक्षा-2020 की प्री-एग्जाम 25 जुलाई को होगी। अगस्त में परिणाम आएंगे। अक्टूबर में मुख्य परीक्षा होगी और इसी माह परिणाम आएंगे। दिसंबर में इंटरव्यू होंगे।
  • राज्य वन सेवा परीक्षा-2021 नवंबर में होगी। दिसंबर में रिजल्ट आएंगे। अगले साल फरवरी में मुख्य परीक्षा और मार्च में रिजल्ट आएगा।
  • स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम-2020 इसी वर्ष 26 सितंबर को होगी। रिजल्ट अक्टूबर में आएगा। इंटरव्यू दिसंबर में होंगे। वहीं डेंटिस्ट भर्ती परीक्षा 2019 भी 5 सितंबर को होगी। रिजल्ट अक्टूबर में प्रस्तावित है।
  • स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम 2021 अब 26 दिसंबर को होगी। परिणाम जनवरी में आएगा। इंटरव्यू अप्रैल में होंगे। कुछ अन्य परीक्षाओं का शेड्यूल भी जारी किया गया है।

Leave a Reply