3 दिन में 50 करोड़, 5 दिन में 100 करोड़… आज इस आंकड़े को छू सकती है ‘कबीर सिंह’

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं. वजह है उनकी फिल्म 'कबीर सिंह'. जी हां, पिछले हफ्ते शुक्रवार (21 जून) को रिलीज हुई शाहिद की फिल्म 'कबीर सिंह' रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. वहीं, फिल्म रिलीज होते ही क्रिटिक्स जमकर शाहिद की एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं और यही वजह है कि शाहिद की यह फिल्म 3 दिन में 50 करोड़ और 5 दिन में 100 करोड़ के आंकड़ों को छूने में सफल साबित हुई. बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा रही है 'कबीर सिंह' आज एक और आंकड़ों को छूने के लिए तैयार. 

गौरतलब है कि 'कबीर सिंह' साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की हिट फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का हिंदी रीमेक है. तेलुगू में इस फिल्म को संदीप वांगा रेड्डी ने डायरेक्ट किया था और इसके हिंदी रीमेक को भी इन्होंने ही डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में शाहिद कपूर और कियारा अडवाणी के अलावा सोहम मजूमदार, अर्जन बाजवा, सुरेश ओबेरॉय, कामिनी कौशल और निकिता दत्ता ने अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म की कहानी एक लव स्टोरी पर बेस्ड है, जहां एक शख्स प्यार के खातिर क्या से क्या कर गुजरता है और प्यार का जुनून उसे कहां से कहां ले जाता है. यह सारी चीजें आपको इस फिल्म में देखने को मिलेगी.
 

Leave a Reply