3 रेखाओं से मिलकर बनता है हथेली पर ये खास निशान, चमका देता है किस्मत के सितारे

आज हम आपको हथेली पर बने एक खास तरह के निशान के बारे में बताने जा रहे हैं। ये निशान है त्रिभुज का। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र (Palmistry ) में इस त्रिभुज का विशेष महत्व होता है।
हथेली पर त्रिभुज का अलग-अलग जगह पर बना होना एक संकेत को दर्शाता है। इससे हम किसी भी व्यक्ति के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। आगे जानिए हथेली के किस स्थान पर त्रिभुज का निशान हो तो उसका क्या संकेत होता है.
1. जिन लोगों की हथेली पर अगर बड़े आकार का त्रिभुज बनता है तो इस मतलब होता है कि ऐसा व्यक्ति मन से बहुत ही कोमल स्वभाव का होता है। ऐसे लोग दूसरों का कभी भी बुरा नहीं सोचते हैं। ऐसे लोग हर समय अन्य दूसरों के मदद करने के लिए तैयार रहते हैं।
2. चंद्र रेखा पर त्रिभुज का निशान बना हो तो ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में विदेश यात्रा जरूर करता है। ऐसे लोग नौकरी के सिलसिले में विदेश की यात्राएं करते हैं। इस तरह के लोगों में नेतृत्व क्षमता बहुत अधिक भरी हुई होती है। ये लोग जीवन का भरपूर आनंद प्राप्त करते हैं।
3. जिन व्यक्तियों की हथेली पर त्रिभुज का निशान बना हुआ होता है वे लोग बहुत ही आकर्षक होते हैं। ऐसे लोग सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचते हैं। ये लोग बहुत ही बुद्धिमान होते है और अपनी बुद्धि कौशल से समस्याओं का निवारण फौरन कर देते हैं।
4. जिन लोगों की आयु रेखा से मिलकर त्रिभुज निशान बनता है ऐसे लोग बहुत ही दीर्घायु के होते हैं। ऐसे लोग अपने जीवनकाल में बहुत कम ही बीमार पड़ते हैं।
5. जब भी किसी व्यक्ति की मस्तिष्क रेखा से मिलती हुई कोई रेखा त्रिभुज का निशान बनाता है तो ऐसे लोग बहुत ही भाग्याशाली माने जाते हैं। ये लोग उच्च शिक्षा को ग्रहण करते हुए प्रसाशनिक सेवा में नौकरी करते है। इनका समाज में काफी मान सम्मान होता है।
