3.5 टन वजनी मशीन की चोरी फैक्ट्री मालिक गया था इंदौर से बाहर;

फैक्ट्री मालिक गया था इंदौर से बाहर; दो नौकरों ने बुलवाई क्रेन और लोडिंग में रख कर ले गए, कीमत 10 लाख रुपए
बाए तरफ अजीम अली और दाए तरह वासिफ हसन व मशीन का चित्र
इंदौर में चोरी 3.5 टन वजनी मशीन को 6 महीने बाद पुलिस ने खोजा निकाला। मशीन को चुराने के लिए चोरों ने क्रेन बुलाई थी और मशीन उठाकर लोडिंग पर ले गए थे। चोरी के समय मालिक शहर से बाहर गया हुआ था। पुलिस ने चोरी के मामले में फैक्टरी में काम करने वाले दो नौकरों को गिरफ्तार कर लिया।
विजयनगर थाना प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि चोरी की घटना 30 अगस्त 2020 की है। राधा कॉम्पलेक्स में कारखाने के मालिक कुंवर सोलंकी ने बताया कि वह शहर के बाहर गए हुए थे। उनके कारखाने से कांच काटने और पॉलिश करने की मशीन चोरी हो गई है। जब FIR करने मालिक थाने पहुंचा तो पुलिस भी सोच में पड़ गई थी। पुलिस ने मामले की तह तक जाने के लिए एक टीम गठित की और राजेंद्र रघुवंशी हेड कांस्टेबल को इसकी जांच सौंपी। 6 महीने बाद दो आरोपी अजीम अली और वासिफ हसन को पुलिस ने पकड़ लिया। छिपाकर रखी गई 3.5 टन वजनी मशीन बरामद कर ली।
चोरों ने बताया कि व्यवसाय देखकर उनके मन में यह लालच आ गया था। लेकिन मशीन की कीमत 10 लाख थी, इसलिए दोनों ने चोरी का प्लान बनाया। जिस दिन कुंवर सोलंकी शहर से बाहर गए, उन्होंने एक क्रेन की सहायता से मशीन को उठाकर लोडिंग में रखवाया। मशीन को रानीपुरा इलाके में छिपा दिया। वहीं से अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते थे। पुलिस ने दोनों चोरों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
