30 करोड़ की टैक्स चोरी के मास्टर माइंड सहित 3 को किया गिरफ्तार

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने 30 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी के मामले में मास्टरमाइंड समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले का मास्टरमाइंड रविंद्र विजय है। मामले में मैसर्स श्री कृष्णा इंटरप्राइजेज जयपुर, मेसर्स इमरान इंपैक्स अजमेर, मेसर्स श्रीराम इस्पात जयपुर और मैसर्स इंदिरा एंटरप्राइजेज जयपुर के द्वारा की गई जीएसटी टैक्स चोरी के मामले में मनोज विजय और अन्य सहयोगी अंकित विजय को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। 
  सीजीएसटी द्वारा की गई कार्रवाई में खुलासा हुआ है कि आरोपियों द्वारा कई फर्में कागजों पर ही बनाई गई इन फर्जी फर्मो के द्वारा बड़े पैमाने पर फर्जी इनवॉइस जारी किए गए। सालासर फर्म के कर्ताधर्ता द्वारा एक बड़ा नेटवर्क बनाकर केंद्र एवं राज्य सरकार को बड़े बड़े पैमाने पर चूना लगाया गया है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से 9 अप्रैल तक न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इसके बाद सेंट्रल जीएसटी की टीम ने तीसरे आरोपी मास्टरमाइंड रविंद्र विजय को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से 9 अप्रैल तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। सेंट्रल जीएसटी के प्रधान आयुक्त सीपी गोयल, संयुक्त आयुक्त शशि पवार, उपायुक्त पारुल सिंगल के निर्देशन में कर अपवंचना शाखा ने कार्रवाई को अंजाम दिया है।

Leave a Reply