30 घरों में छापेमारी, मिली अवैध शराब, 20 गिरफ्तार

बहराइच । शहर में अवैध शराब निर्माण व बिक्री में लगे एक मोहल्ले के 30 घरों में छापेमारी कर पुलिस, प्रशासन व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने गुरूवार को आठ महिलाओं सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 400 लीटर अवैध शराब, केमिकल व उपकरण बरामद हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक काफी दिनों से शहर में अवैध शराब के कारोबार की जानकारी आबकारी विभाग और पुलिस को मिल रही थी। कोतवाली नगर इलाके में स्थित धनकुट्टीपुरा मोहल्ले के काफी सारे लोग इसमें लिप्त थे। गुरूवार को पुलिस, आबकारी विभाग, नगर मजिस्ट्रेट व एसडीएम ने कई थानों की पर्याप्त फोर्स व महिला पुलिस दस्ते के साथ मोहल्ले के 30 घरों में छापे मारी की। इस दौरान 400 लीटर से अधिक अवैध शराब, शराब बनाने व नशा बढ़ाने के कैमिकल व उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक इस धंधे को संगठित रूप से अंजाम दे रहे वाले 12 लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमे आठ महिलायें भी शामिल है। सभी आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

Leave a Reply