4 दिन में ही बैतूल के कोरोना पॉजिटिव की मौत

4 दिन में ही बैतूल के कोरोना पॉजिटिव की मौत
 

बैतूल बाजार में कोरोना विस्फोट 

बैतूल से करीब 18 किलोमीटर दूर नीमपानी में एक व्यक्ति को 4 दिन पहले ही कोरोना हुआ और आज स्थिति यह है कि उनके परिवार के हाथ में बॉडी भी नहीं आई।

 गौरतलब है कि बैतूल जिले में कोरोना की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। होली के तुरंत बाद आज करीब 67 मरीज फिर पाजीटिव मिले हैं। बीते करीब एक सप्ताह से  मरीजों का आंकड़ा प्रतिदिन 60 से 70 के बीच झूल रहा है।

 ताजा जानकारी के अनुसार नीमपानी निवासी नारायण दीक्षित को 4 दिन पहले कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिली। हल्की-फुल्की कोई दिक्कत  होने पर उनके परिजनों ने उन्हें पाढर अस्पताल में एडमिट कराया। यहां से उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया।

 आज सुबह नारायण दीक्षित का निधन हो गया। दुखद यह है कि उनकी बॉडी भी परंपरा अनुसार घर नहीं आ पाई। अस्पताल प्रबंधन ने भदभदा मोक्षधाम भोपाल में उनका अंतिम संस्कार दोपहर को कर दिया। इस दौरान उनके इक्का-दुक्का वहां पहुंच पाए और दूर से ही अपने परिजन की अंतिम क्रिया में शामिल रहे। उनके पुत्र रितुल दीक्षित ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि भोपाल में ही अंतिम संस्कार अस्पताल की टीम व्दारा किया गया।

कोरोना विस्फोट 

 उधर बैतूलबाजार में कोरोना का महा विस्फोट हुआ। यहां आज करीब डेढ़ दर्जन पाजीटिव रिपोर्ट आइ जिसमें एक दर्जन तो एक ही परिवार के हैं। जिस तरह से बैतूल जिले में कोरोना बढ़ रहा है उसके चलते हैं लोगों में भय बढ़ रहा है और जिला एक बार फिर एक नए तरीके के लाकडाउन  की ओर बढ़ रहा है।

कृपया मास्क लगाएं
और यथासंभव घर में रहें

Leave a Reply