5 लाख के रिश्वत: ईडी अफसर के घर सीबीआई छापा

उज्जैन। सीबीआई की टीम में रविवार को उज्जैन के बड़ी छापामार कार्रवाई की। मामला 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगने से जुड़ा है। इसी सिलसिले में महाकाल वाणिज्य केंद्र के रहने वाले  श्यामलाल अखंड के घर छापा मारा। वे  प्राविडेंट फण्ड विभाग में प्रवर्तन निदेशालय अधिकारी हैं। सीबीआई सूत्रों के अनुसार तीन गाडिय़ों के काफिले के साथ आई सीबीआई की टीम श्यामलाल अखंड को साथ लेकर भोपाल रवाना हो गई। 
छापे में बरती गोपनीयता
सीबीआई अधिकारियों ने मीडिया से सीधे तौर पर बात करने से इंकार कर दिया। हालांकि सूत्रों का कहना है कि यह बड़ी कार्रवाई है, क्योंकि  प्राविडेंट फण्ड मामला सीधे कर्मचारियों से जुड़ा होता है और यहां पर लेन-देन का बड़ा खेल होता है। कार्रवाई के बाद परिवार के लोगों ने भी खुद को घरों में कैद कर लिया और किसी को भी अंदर नहीं आने दिया। बताया जा रहा है कि प्राविडेंट फंड के एक मामले में अखंड ने 5 लाख रूपये की मांग की थी। इसकी शिकायत सीबीआई को की गई थी। इसी आधार पर सीबीआई ने कार्रवाई की। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply