50 दल मिलकर दलदल खेल रहे हैं लेकिन दलदल में कमल ही खिलेगा : डॉ मिश्रा

ग्वालियर/मुरैना। देश मे मोदी सरकार से मजबूत इरादों की सरकार आज से पहले कभी नही देखी । भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री के लिए नरेंद्र मोदी एक मात्र नाम है। परंतु 50 दलों वाला महागठबंधन ये तक तय नही कर पाया है कि प्रधानमंत्री के लिए किसका नाम सामने किया जाय।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि कोई भी दल सरकार बनाने के लिए चुनाव नही लड़ रहा। सारे के सारे एक जुट होकर इस इस बात का प्रयास कर रहे हैं कि नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनने से कैसे रोका जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 230 और सपा 36 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। ऐसे ही अन्य दल कुछ ही सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि बहुमत का आंकड़ा 272 सीटों का है। देश को 70 सालों से लूटकर खोखला करने वाले लोग सिर्फ अपने काले चिठ्ठों को छुपाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं और भाजपा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को आंतरिक और बाहरी सुरक्षा प्रदान करने के साथ साथ आत्मनिर्भर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को सम्मान और प्रतिष्ठा दिलाने के लिए चुनाव मैदान में है। उक्त संबोधन पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने लोकसभा ग्वालियर के डबरा और मुरैना लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा के प्रत्याशी नरेंद्र सिंह तोमर और विवेक नारायण शेजवलकर के लिए चुनावी सभा के संबोधन के दौरान कही।
