6 साल की मासूम से पड़ोसी युवक ने किया रेप, पुलिस ने रेपिस्ट को दबोचा

अजमेर. जिले में बेहद शर्मसार (Shameful) कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां मांगलियावास (Mangliawas) थाना इलाके में मानवता को तार-तार कर देने वाली वारदात में एक युवक महज 6 वर्ष की मासूम बच्ची (Innocent girl) के साथ रेप (Rape) कर फरार हो गया. पीड़ित मासूम को अस्पताल में भर्ती (Admitted to hospital) कराया गया है. वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी (Top police officer) मौके पर पहुंचे और आरोपी की तलाश शुरू की. पुलिस ने शाम को आरोपी को अपनी गिरफ्त (Custody) में ले लिया.
मासूम को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया
जानकारी के अनुसार वारदात मांगलियावास थाना इलाके में सुबह हुई. वहां 6 वर्ष की मासूम अपने घर पर खेल रही थी. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 22-23 साल का युवक वहां आया और मासूम को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. उसके बाद उसने मासूम से रेप किया और फरार हो गया.
गंभीर हालत में मिली मासूम
इस बीच मासूम को घर से लापता देखकर परिजन उसे ढूंढने निकले तो वह गंभीर हालत में मिली. मासूम की हालत देखने के बाद परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई. वे उसे लेकर तत्काल स्थानीय डिस्पेंसरी पहुंचे और उसे भर्ती कराने के बाद पुलिस को सूचित किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक समेत अन्य आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित मासूम को अजमेर रेफर करवाकर उसका मेडिकल करवाया. पीड़िता अभी उपचाराधीन है. पीड़िता का परिवार सदमे में है.
पुलिस ने शाम को आरोपी को दबोच लिया
पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू की. शाम को पुलिस ने आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया. आरोपी का नाम जीतू रावत बताया जा रहा है. पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर तो परिजनों ने संतोष तो जताया है, लेकिन उनका कहना है कि आरोपी को जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए.
