70 वर्षीय महिला पाक सरहद से कर रही थी घुसपैठ,BSF ने की ढेर

गुरदासपुर। प्रातकाल लगभग ३ बजे सीमा सुरक्षा के जवान ने उस समय एक घुसपैठिया महिला को गोली मार दी जब वह रावी दरिया के पास टापु नुमा भारतीय ईलाका भरियाल में भरियाल पोस्ट के सामने से पाकिस्तान से भारतीय सीमा मे प्रवेश करने मे सफल हो गई थी। 

मृत्क महिला की आयु लगभग ७० वर्ष बताई जा रही है। बेशक महिला से कुछ भी संदिग्ध चीज नही मिली है,परंतु सीमा सुरक्षा बल के जवानों व अधिकारियों ने इलाके में सर्च अभियान चलाया हुआ है क्योंकि गुप्तचर एजैंसियां इस महिला घुसपैठ को कौई साधारण बात नहीं मान रही है। गुरदासपुर सैक्टर मे सीमा पर पाकिस्तान से भारतीय सीमा मे प्रवेश करने संबंधी महिला के मारे जाने की यह प्रथम घटना है।

  पहली बार सीमा पर प्रवेश करती महिला मारी

जानकारी के अनुसार भरियाल इलाके में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बने पिल्लर नंबर १५/४ के पास से सीमा सुरक्षा बल के डयूटी पर तैनात कांस्टेबल बनाराज ने पाकिस्तान की तरफ से मुंह ढके एक मानव को आते देखा। उसने घुसपैठ करने वाले को आत्मसमर्पण के लिए ललकारा,पंरतु मानव जब आगे बढ़ता  रहा  तो कांस्टेबल बनाराज ने एल.एम.जी. से फायर किया।

जिससे घुसपैठ करने में सफल हुए मानव की मौके पर ही मौत हो गई। जांच करने पर पाया गया कि मरने वाला पुरूष नही बल्कि एक वृद्ध महिला थी जिससे कमीज सलवार पहन रखी थी। अभी तक की जांच में मृत्का से किसी तरह की कोई चीज बरामद नही हुई है। घुसपैठ करने वाली महिला अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगभग ४० मीटर भारतीय इलाके में प्रवेश कर गई थी। जबकि सीमा के पार पाकिस्तान की जुमन सिंह पोस्ट है तथा वह सीमा से लगभग ८०० मीटर दूर है।

 सीमा सुरक्षा बल तथा गुप्तचर एजैंसियां इसे एक गहरी साजिश मान कर जांच में जुटी हैं। गुरदासपुर सैक्टर में घुसपैठ की कोशिश करते हुए किसी महिला के मारे जाने की यह प्रथम घटना है जबकि तस्कर व घुसपैठिए भारत में घुसपैठ करते हुए कई बार मारे जा चुके है।  गुप्तचर एजैंसियों का मानना है कि कई बार बड़े तस्कर पाकिस्तानी रेंजर की मदद से सीमा पार से किसी मंदबुद्वि  व्यक्ति या महिला को भारत में भेज कर उसे मरवा कर सीमा सुरक्षा बल के जवानों को सारा घ्यान मुठभेठ वाली जगह पर केन्द्रित कर देते है तथा दूसरे रास्तों से घुसपैठ या नशीले पदार्थ की तस्करी करवाने में सफल हो जाते है। इस लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

 हुसैन तथा गफूरा निभा रहे हैं तस्करी के लिए अहम रोल

सीमा पार पाकिस्तान में नशीले पदार्थों के अंतर्राष्ट्रीय तस्कर ताज हुसैन तथा गफूरा पटवारी अहम भूमिका निभा रहे है। पाकिस्तान की गुप्तचर एजैंसी आई.एस.आई.ने इस समय भारत में नशीले पदार्थ तस्करी करने का काम ताज हुसैन सेठ तथा गफूरा पटवारी अतंर्राष्ट्रीय स्तर के तस्करों को सौंप रखा है। एजैंसी इनसे कुछ लाभ का ७५ प्रतिशत वसूल करती है जो भारत विरोधी गतिविधियों पर खर्च किया जाता है। इन दोनो तस्करों ने पंजाब सीमा के रास्ते नशीले पदार्थ भेजने के लिए दोनों ओर के पुराने तस्करों से सम्पर्क स्थापित करने का काम शुरू कर रखा है। जिससे स्पष्ट होता है कि आने वाले समय मे नशीले पदार्थों की पाकिस्तान से भारत मे तस्करी तेज होगी।

Leave a Reply