8 लोगों पर कारोबार करने पर प्रतिबंध

मुंबई । शेयर बाजार रेगुलेटर ने एक बड़ी कार्रवाई की है। शेयरों में खेल करने के आरोप में सेबी ने 8 लोगों पर शेयर बाजार में कारोबार करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। 26 लोगों पर डिपॉजिटरी कंपनियों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। एक धोखेबाज को 2.22 करोड़ रुपए 45 दिनों में लौटाने का भी आदेश दिया है। सेबी ने इस संबंध में बुधवार को 89 पेज का ऑर्डर जारी किया। ऑर्डर में उसने कहा कि अरविंद गोयल को शेयर बाजार में खरीदी, बिक्री या म्यूचुअल फंड में सीधे या किसी और के जरिए या सिक्योरिटीज बाजार में किसी भी तरह के कारोबार पर 2 साल के लिए प्रतिबंध लगाया गया है। इस दौरान उनकी म्यूचुअल फंड की यूनिट और अन्य सिक्योरिटीज जब्त की जाएगी। इसके साथ ही उनको इस कारोबार से कमाई गई 2.22 करोड़ रुपए की रकम को 45 दिनों के अंदर जमा करने का आदेश दिया है।

Leave a Reply