9 ग्रहों की दान सामग्री, दान का समय एवं पूर्णाहुति हवन

अरिष्ट ग्रहों के दुष्प्रभावों को कम करने हेतु ग्रह शांति की शास्त्रोक्त प्रक्रियाओं के प्रथम चरण के बारे में पाठकगण हमारे पूर्ववर्ती आलेख में जानकारी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें सभी 9 ग्रहों के मंत्रों एवं उनकी उचित जाप संख्या के बारे में बताया गया था।

आइए, जानते हैं कि नवग्रहों की दान सामग्री, दान का समय एवं हवन समिधा कौन सी है?

 

 

1. सू्र्य : दान सामग्री-लाल वस्त्र, गुड़, माणिक्य, गेहूं, मसूर की दाल, लाल पुष्प, केसर, तांबा, स्वर्ण, लाल गाय आदि।

 

दान का समय- सूर्योदय
 

हवन समिधा- आक (अकाव)

 

2. चंद्र : दान सामग्री- श्वेत वस्त्र, चावल, शकर, सफेद पुष्प, कर्पूर, दूध, दही, चांदी, मोती, शंख, घी, स्फटिक आदि।

दान का समय-संध्या
 

हवन समिधा-पलाश

 

3. मंगल : दान सामग्री- लाल वस्त्र, गुड़, मूंगा, लाल पुष्प, केसर, तांबा, रक्त चंदन, मसूर की दाल आदि।

 

दान का समय- सूर्योदय से 5 घड़ी के बाद पूरा दिन
 

हवन समिधा- खैर

 

4. बुध : दान सामग्री- हरा वस्त्र, साबुत मूंग, हरे फल, पन्ना, कांस्य, किताबें।

 

दान का समय- सूर्योदय से 5 घड़ी के बाद पूरा दिन

हवन समिधा- अपामार्ग

 

5. गुरु : दान सामग्री- पीला वस्त्र, स्वर्ण, पुखराज, साबुत हल्दी, गाय का घी, चने की दाल, पीले पुष्प, पीले फल आदि।

 

दान का समय- संध्या
 

हवन समिधा- पीपल

 

6. शुक्र : दान सामग्री- श्वेत वस्त्र, श्रृंगार की वस्तुएं, हीरा, स्फटिक, चांदी, चावल, शकर, इत्र, श्वेत चंदन, श्वेत पुष्प, दूध, दही आदि।

 

दान का समय- सूर्योदय

हवन समिधा- गूलर

7. शनि : दान सामग्री- काला वस्त्र, उड़द दाल, काले तिल, तिल का तेल, चमेली का तेल, सरसों का तेल, लोहा, छाता, चमड़े, नीलम, कंबल आदि।

 

दान का समय- मध्यान्ह काल
 

हवन समिधा- शमी

 

8. राहु : दान सामग्री- काला या नीला वस्त्र, उड़द दाल, तेल से भरा ताम्रपात्र, सूपड़ा, कंबल, सप्तधान्य, गोमेद, खड्ग आदि।

 

दान का समय- रात्रि
 

हवन समिधा- दूर्वा

9. केतु : दान सामग्री- काला वस्त्र, काले तिल, चमेली का तेल, लहसुनिया, चितकबरा कंबल, साबुत उड़द, काली मिर्च आदि।

 

दान का समय- रात्रि
 

हवन की समिधा- कुशा

Leave a Reply