हरियाणा के 13 जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद

चंडीगढ़। हरियाणा के जींद और रोहतक के जसिया में 26 नवंबर को दो अलग-अलग रैलियों के चलते माहौल तनावपूर्ण बन गया है। वाट्सएप संदेश और फेसबुक के जरिए दोनों रैलियों के लिए न केवल समर्थन जुटाया जा रहा, बल्कि एक दूसरे पर जमकर हमले भी बोले जा रहे हैं।

 

प्रदेश सरकार ने किसी भी तरह के हंगामे से बचने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य के 13 जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी है। यह सेवाएं 26 नवंबर की रात 12 बजे तक बंद रहेंगी।

 

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हरियाणा के गृह सचिव एसएस प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है। जिन जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद की गई हैं, उनमें जींद, हांसी, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, करनाल, पानीपत, कैथल, सोनीपत, झज्जर, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं।

 

उल्लेखनीय है कि जींद में 26 नवंबर को भाजपा सांसद राजकुमार सैनी पिछड़ा वर्ग की राज्य स्तरीय रैली कर रहे हैं, जबकि रोहतक के जसिया में जाट नेता यशपाल मलिक की ओर से रैली की जा रही है।

Leave a Reply